फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : bhojpuri cine Star Pawan Singh filed nomination affidavit, is owner of Rs 12 crores in Sasaram

Lok Sabha : स्टार पवन सिंह ने किया नामांकन शपथ पत्र दाखिल, 12 करोड़ के हैं मालिक, लोन का भी किया जिक्र

Fri, 10 May 2024 11:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 May 2024 11:33 PM IST
सार

Bihar : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया है।  शपथ पत्र में दिए गये आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल और अचल संपत्ति है। साथ ही उन्होंने एक करोड़ लोन का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha : bhojpuri cine Star Pawan Singh filed nomination affidavit, is owner of Rs 12 crores in Sasaram
पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना नामांकन शपथ पत्र दाखिल किया है। अपने नामांकन पत्र के अनुसार सिने स्टार पवन सिंह 11.7 करोड़ के मालिक है। उनके द्वारा दिए गये आंकड़ों के अनुसार उनके पास कुल 11 करोड़ 70 लाख 50 हजार की चल और अचल संपत्ति है। पवन सिंह के पास लगभग एक करोड़ की चार गाड़ियां है, जिसमें एक स्कूटी भी शामिल हैं। आवास को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार एक फ्लैट लखनऊ और 4 फ्लैट मुंबई में है। इसकी कुल कीमत 5 करोड़ है। इसके अलावे पटना और आरा में 1 करोड़ की जमीन है। पवन सिंह के पास 350 ग्राम सोना है। साथ ही वह पोखराज पत्थर की एक अंगूठी भी पहनते हैं।

विज्ञापन


लोन का भी किया जिक्र 
पवन सिंह ने नामांकन पत्र में लोन लेने का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि मुंबई स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनके 50–50 लाख रुपए के दो लोन यानी पवन सिंह ने खुद पर एक करोड़ रुपये का लोन लेने की बात कही है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पवन सिंह के पास मुंबई के चार आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बिहार के डेहरी में बैंक अकाउंट है, जिसमें 2 करोड़ 60 लाख 10237 रुपए हैं।
विज्ञापन


कानूनी अड़चने भी हैं 
पवन सिंह ने नामांकन पत्र में जिक्र करते हुए बताया कि उनपर शारीरिक शोषण और आचार संहिता उल्लंघन समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। रोहतास जिले में रैली के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एक ही दिन पांच अलग अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट में भरण पोषण का मामला चल रहा है। मुंबई सिटी के सिविल कोर्ट में शारीरिक शोषण और सोशल मीडिया से जुड़ा मामला चल रहा है। पवन सिंह के नामांकन शपथ पत्र दाखिल करने के क्रम में उनके समर्थकों की काफी भीड़ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed