{"_id":"5c1a0571bdec2257036f74e3","slug":"ljp-gives-ultimatum-to-bjp-pashupati-paras-ram-vilas-paswan-chirag-upendra-kushwaha-amit-shah-nda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर पलटी मारेंगे पासवान? बेटे के बाद भाई पारस ने दिया भाजपा को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पलटी मारेंगे पासवान? बेटे के बाद भाई पारस ने दिया भाजपा को अल्टीमेटम
Wed, 19 Dec 2018 02:18 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
chirag paswan- pashupati paras
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की आहट के बीच भाजपा के अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में गहमागहमी बढ़ गई है। बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अलविदा (रालोसपा) कहने के अब रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का भी मोह भंग होता नजर आ रहा है।
सीट बंटवारे में हो रही देरी को लेकर लोजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके सहयोगी दलों के प्रति भाजपा के रूख पर चिंता जाहिर की। चिराग ने लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर भाजपा नेताओं से कई बार बातचीत हुई मगर कोई ठोस हल नहीं निकला।
पार्टी की ओर से भी चिराग की इस चिंता को उचित बताते हुए समय पर सीट बंटवारे की बात कही गई।
रामविलास पासवान के भाई और लोजपा के कोटे से बिहार सरकार में पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा को 31 दिसंबर तक सीटों पर फैसला करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एनडीए के सभी नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। लोजपा ने झारखंड और उत्तरप्रदेश में भी सीटों की मांग की है

गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018
पार्टी की ओर से भी चिराग की इस चिंता को उचित बताते हुए समय पर सीट बंटवारे की बात कही गई।
रामविलास पासवान के भाई और लोजपा के कोटे से बिहार सरकार में पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा को 31 दिसंबर तक सीटों पर फैसला करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एनडीए के सभी नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। लोजपा ने झारखंड और उत्तरप्रदेश में भी सीटों की मांग की है
कुशवाहा ने एनडीए छोड़ने की दी सलाह
Upendra Kushwaha
- फोटो : ANI
वहीं दूसरी तरफ हाल ही में एनडीए से अगल हुए रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोजपा को एनडीए का दामन छोड़ने की सलाह दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार के व्यवहार की वजह से मैंने एनडीए छोड़ा था। उन्होंने कहा कि अन्य दल भी इस चीज का सामना कर रहे हैं। उम्मीद है कि लोक जनशक्ति पार्टी भी जल्द एनडीए से अलग हो जाए। क्योंकि अब उनकी (बीजेपी) की मंशा छोटी पार्टियों को नष्ट करने की है।
जनता दल (यू) ने इस पूरे मसले पर कहा है कि एनडीए में सब कुछ सही है और बैठक करके पासवान की समस्याओं को हल किया जाएगा।
Upendra Kushwaha, RLSP: The arrogance of BJP and Nitish Kumar was one of the reasons why we left NDA, others will also face the same arrogance. Lok Janshakti Party should also leave NDA as soon as possible. Otherwise, they’ve(BJP) made their mind to destroy the smaller parties. pic.twitter.com/ZtPGDP1Swf
— ANI (@ANI) December 19, 2018
जनता दल (यू) ने इस पूरे मसले पर कहा है कि एनडीए में सब कुछ सही है और बैठक करके पासवान की समस्याओं को हल किया जाएगा।