फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor is being sold under political patronage in Bihar Haryana smugglers arrested in Muzaffarpur

खुलासा: बिहार में प्रतिबंध के बाद भी राजनीतिक संरक्षण में बिक रही शराब, मुजफ्फरपुर में हरियाणा के तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 09:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Liquor is being sold under political patronage in Bihar Haryana smugglers arrested in Muzaffarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस ने रविवार देर रात हरियाणा से मुजफ्फरपुर में अवैध रूप से शराब बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अहियापुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी है कि इसी मामले में आरोपियों के सहयोगियों को भी औराई थाना क्षेत्र में एक पर्यटक बस से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से बड़ी संख्या में पुलिस को इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) की बोतलें मिली थीं। बता दें  पर्यटक बस सीतामढ़ी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर उप पुलिस अधीक्षक राम नरेश पासवान ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम बनाकर आरोपियों को दबोचा गया। पासवान ने कहा कि अहियापुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर सुनील कुमार रजक के नेतृत्व में टीम ने बैरिया गोल चक्कर के पास बैरिकेड्स लगाया और हर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘इस बीच वहां पर हरियाणा की एक कार पहुंची, जिसका चालक पुलिस के बैरिकेड को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। ऐसे में हमारी टीम ने कार का पीछा किया और चालक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया।’

उन्होंने आगे कहा कि पकड़े गए चार आरोपियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने बृहस्पतिवार को बस से गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों के साथ अपना संबंध स्वीकार लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी बचाया कि वह बृहस्पतिवार को पकड़े गए अपने सहयोगियों को जमानत पर बाहर निकालने आए थे। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बिहार और गुजरात में हुए शराब तस्करी के अन्य मामलों में भी कुछ तथ्यों का खुलासा किया है। उन्होंने यह खुलासा भी किया है हरियाणा के आईएमएफएल के कुछ प्रभावशाली व्यापारियों को  राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसके तहत देशभर में शराब तस्करी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा है।

इस बीच बिहार आबकारी की एक टीम ने रविवार को पंजाब के मोहाली के एसएएस नगर से पुष्पेंद्र सिंह धारीवाल को गिरफ्तार कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुजफ्फरपुर ले आई। उसे मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने और सारण जिले के मझी थाने में लंबित दो मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

एक पुलिसकर्मी ने कहा कि धारीवाल ने कबूल किया है कि उसने बिहार में शराबबंदी के बाद से आईएमएफएल की 200 से अधिक खेप मुजफ्फरपुर भेजी है। उसने अपने पिता और मोहाली के कुछ स्थानीय सहयोगियों के साथ रैकेट चलाने की बात स्वीकार की है। 


पुलिसकर्मी ने खुलासा किया है कि मुजफ्फरपुर जिले के गंडक के पश्चिमी दियारा का एक प्रभावशाली व्यक्ति राज्य में उसका साथी है। बिहार के कुछ अन्य लोग भी उससे आईएमएफएल खरीद रहे हैं। सभी भुगतान या तो नकद या नेट बैंकिंग के माध्यम से किए जा रहे हैं। यहां तक कि अवैध लेनदेन के लिए बिटकॉइन का भी उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed