Bihar News : गोपालगंज में पांच लोगों की संदिग्ध मौत, भाजपा ने बताया जहरीली शराब से मौत, एसपी ने बताया निराधार
Liquor Ban in Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एक शहर के अलग अलग गाँवों में कुल मिलकर पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। भाजपा विधायक ने इसे जहरीली शराब पीने से मौत बताया है, जबकि एसपी इसे निराधार बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई है। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने एक वीडियो जारी करते हुए दी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर क्षेत्र में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत हुई है। लेकिन प्रशासन इस मामले को लीपापोती कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस बात को निराधार और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जिन पांच लोगों की मौत के बारे में भाजपा नेता के द्वारा बताया जा रहा है वह जहरीली शराब से नहीं बल्कि अलग-अलग बीमारियों से मौत हुई है।
गोपालगंज एसपी ने बताया इसे निराधार
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि सभी के परिजनों से मिलकर जांच की गई है, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि बहरामपुर के रहने वाले सुरेश राम (55) की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई थी। बीमार होने पर परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल से ले गोरखपुर ले गये और वहां उनका इलाज करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिर मौत के बाद वहां पोस्टमार्टम भी कराया गया है। दूसरा सिरसा गांव निवासी सिकंदर साह (50) को दमा की शिकायत थी, जिनका इलाज भी चल रहा था। वही टिकु राम जो नासिक में काम करते थे और वहीं से बीमार होकर घर आए थे। यहां भी इलाज कराया गया परंतु डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इनका भी पटना में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं 25 वर्षीय रोहित शर्मा जो बामो गांव के निवासी थे, जिन्हें दस्त हो रहा था और परिजन इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं पांचवे व्यक्ति 65 वर्षीय अजरू राम बीमार थे और गोपालगंज लाते समय हार्ड अटैक से उनकी मौत हो गई। इनमें दो लोगों की मौत 18 तारीख को हुई है, 19 तारीख को दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक की मौत 20 को हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सभी अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। एसपी ने कहा कि बहुत जल्द इन सभी लोगों का मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ऐसी गलत और अफवाह खबरें फैलाना दुखद है।