फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor Ban in Bihar Police arrested the drunk headmaster from the school.kk pathak

Bihar News : नशे की हालत में स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक करने लगे हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 09:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

Bihar : विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए केके पाठक लगातार विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक प्रभारी प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर विद्यालय में हंगामा करते नजर आये हैं। पुलिस ने अब इस शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar Police arrested the drunk headmaster from the school.kk pathak
विद्यालय पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां एक ओर शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए केके पाठक लगातार विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक प्रभारी प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर विद्यालय में हंगामा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने  प्रभारी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला  दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड के कनथुडीह गांव के प्राथमिक विद्यालय बरबटोल की है, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र मण्डल को पुलिस ने स्कूल परिसर से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र मण्डल स्कूल नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे और स्कूल के गेट पर स्कूल आ रहे बच्चों और हर आने जाने वालों को भला बुरा कहकर हंगामा करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को काफी समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह लगातार हंगामा करते रहे। हंगामा को देखकर विद्यालय के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहेड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिससे प्रधानाध्यापक के नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


BEO के समक्ष पुलिस ने किया गिरफ्तार 
ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के नशे में हंगामा करने की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा को दी। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा स्कूल परिसर पहुंची। BEO के सामने बहेडा थानाध्यक्ष बी के ब्रजेश ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा करने की सूचना दी। स्कूल में जब हम पहुँचे तो प्रभारी प्रधानाध्यापक हंगामा कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस के द्वारा जांच किए जाने पर वह नशे में पाए गए है।BEO ने कहा कि इस विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित कुल चार शिक्षक पदस्थापित हैं, जिसमे से आरोपी शिक्षक सहित दो शिक्षक ही उपस्थित हो पाये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed