फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Line hotel located in petrol pump premises in Khagaria burnt to ashes

Bihar: खगड़िया में पेट्रोल पंप के पास आग की लपटें देख खड़े हुए रोंगटे, ईंधन लेने आ रही गाड़ियां भी डर से लौटीं

Wed, 05 Apr 2023 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

खगड़िया में बुधवार की दोपहर सतीशनगर के नजदीक NH-31 के किनारे गायत्री पेट्रोल पंप के पास एक लाइन होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा होटल धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान एक किराना दुकान और एक डिपो का कार्यालय भी आग की चपेट में आ गया। आग के बुझाए जाने तक लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Line hotel located in petrol pump premises in Khagaria burnt to ashes
होटल के साथ-साथ किराना दुकान और डिपो भी आग की भेंट चढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गायत्री पेट्रोल पंप के पास संचालित एक लाइन होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा होटल धू-धू कर जलने लगा। आग ने एक किराना दुकान और एक डिपो के कार्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर के पास NH-31 के किनारे घटी। आग के विकराल रूप को देखकर लोग दहशत में आ गए, क्योंकि अगर आग पेट्रोल पंप को चपेट में ले लेती तो मंजर और भी भयानक हो सकता था। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक लाइन होटल समेत उसके अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


वहीं, मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों, होटल कर्मियों और अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान तो लाइन होटल मालिक का हुआ है। उसका पूरा व्यवसाय ही चौपट हो गया।
विज्ञापन

 
चंद सेकेंड में ही बेकाबू हुई आग, सब सामान हुआ खाक
स्थानीय लोगों ने बताया कि सतीशनगर स्थित गायत्री पेट्रोल पंप परिसर में पवन सिंह के द्वारा गायत्री लाइन होटल चलाया जाता था। आग लगने का जब तक लोगों को पता चला तब तक चंद सेकेंड में ही आग बेकाबू हो गई। वहीं, तेज पछिया हवा ने आग को चारों तरफ फैला दिया। आग लगने से लाइन होटल में रखी खाद्य सामग्री, कुर्सी-टेबल, चौकी, बरतन सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं, लाइन होटल के पास संचालित किराना दुकान में रखा सभी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। जबकि बालू-गिट्टी कारोबारी का एक डिपो कार्यालय भी आग में जल कर नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed