फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Letter to Professor in Bihar with 'Jihad': Wrote- Transfer according to Allah's order, otherwise we kill you

बिहार में प्रोफेसर को 'जेहाद’ के साथ चिट्ठी: लिखा- अल्लाह का आदेश मान ट्रांसफर करो, वरना सिर कलम करेंगे

Thu, 24 Nov 2022 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 24 Nov 2022 02:55 PM IST
सार

लित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को हस्तलिखित चिट्ठी मिली है और इसमें लिखा है कि फलां गुनहगार है और अल्लाह का आदेश मानकर उसका 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर ट्रांसफर करो, वरना तुम्हारे सिर को तन से जुदा कर देंगे।

विज्ञापन
Letter to Professor in Bihar with 'Jihad': Wrote- Transfer according to Allah's order, otherwise we kill you
ललित नारायण विवि के प्रोफेसर को मिली धमकी भरी चिट्ठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से एक और अनोखी खबर है। आम पाठकों के लिए अनोखी, मगर जिनसे जुड़ी है उनके लिए खौफनाक। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को हस्तलिखित चिट्ठी मिली है और इसमें लिखा है कि फलां गुनहगार है और अल्लाह का आदेश मानकर उसका 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर ट्रांसफर करो, वरना तुम्हारे सिर को तन से जुदा कर देंगे। रजिस्टर्ड डाक से यह चिट्ठी भेजने वाले ने अपना नाम आलम प्रवेज लिखा है। चिट्ठी टूटी-फूटी हिंदी में है और उसपर हस्ताक्षर उर्दू में है। चिट्ठी मिलने के बाद से रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा और उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। मिश्रा का कहना है कि चिट्ठी में जिस आरोप की बात कही जा रही, वह उनके कार्यकाल का नहीं है और जिसपर आरोप लगाया जा रहा है, उनके ट्रांसफर का अधिकार भी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा ने पुष्टि की कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इसे गंभीरता से ले और धमकी देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी में जिस वाकये का जिक्र है, उस बारे में पता किया। पता चला कि 20-25 वर्ष पहले यहां एक मेडिकल एग्जाम का सेंटर था। उस वक्त कुछ छात्रों से किताबें छीनी गई थीं और कुछ हंगामा भी हुआ था, लेकिन तब मैं यहां कार्यरत नहीं था। इसके बावजूद कथित दोषी का ट्रांसफर नहीं करने पर सिर कलम करने की धमकी मिली है।

विज्ञापन

चिट्ठी की भाषा सुधारें तो ऐसे पढ़ सकते हैं-

"जनाब मोहन मिश्रा, आपको कुछ काम दिया जा रहा है। काम नहीं करने पर जिहादी आपके सिर को तन से जुदा करेंगे। रसायन विभाग के हेड प्रेम मोहन मिश्रा एवं उसके पूरे परिवार का यही हाल होगा। कहीं भी, किसी भी वक्त। अल्लाह का आदेश है कि आपके विभाग में शशि शेखर झा प्रयोग प्रदर्शक को कहीं अन्य विभाग या जीडी कॉलेज बेगूसराय, जो कम से कम 20 किलोमीटर दूरी पर हो बदली करा दें। वह मुसलमानो की बेटी को हमेशा गाली देते रहते हैं। आपको पता होगा कि उस समय विमल चौधरी रसायन विभाग के हेड थे। तब डेंटल कॉलेज के परीक्षा में चोरी का बहाना बनाकर हम छात्रों से किताब जबरन ले लिया गया। फिर परीक्षा समाप्त होने पर कहा गया कि हम किताब नहीं जानते हैं। आप लोग ही किताब ले गए होंगे। मारपीट होने पर केके झा द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। वह किताब और विभाग से पुस्तकालय से चोरी की गई किताब मात्र 17000 में नूतन पुस्तक को बेच दिया गया। हम लोग नूतन पुस्तक से वह किताब पुनः खरीद लिए। उस समय रामविलास यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं सुरेंद्र मोहन झा ने बताया कि शशि शेखर झा महाचोर है, जो उस वक्त स्टोर कीपर थे। विभाग के महंगा रसायन की किताब और 32 पंखा 16 गैस सिलेंडर चोरी कर अपने घर तथा गांव भेज दिया। कारण कि ताला का चाबी वही रखते थे। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने कहने पर बताया गया कि लिखित दीजिए, चोरी रहस्यमय ढंग से हुआ। हम लोग पुनः परीक्षा देकर आज डॉक्टर बन गए। लेकिन, शशि शेखर झा को माफ नहीं करेंगे। इस पाप का फल प्रेम मोहन मिश्रा भोगेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

आलम प्रवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed