{"_id":"b49d9f8fd1564cb8b6a3fc730b694d14","slug":"left-parties-form-grand-alliance-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामदल हुए एकजुट, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामदल हुए एकजुट, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/पटना
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लामबंदी मजबूत होती जा रही है। राजद, जदयू और कांग्रेस के एकजुट होने के बाद विधानसभा उप चुनाव में तीनों वामदलों के बीच भी सहमति बन गई है और अब वामदल साथ मिलकर चुनाव लडेंगे।
विज्ञापन
इस सहमति के तहत प्रदेश में दस सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाकपा (माले) पांच, भाकपा दो और माकपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
भाकपा (माले) नरकटियागंज, राजनगर, भागलपुर, हाजीपुर और मोहनिया सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाकपा बांका और जाले सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।
वहीं माकपा छपरा, मोहिउदीननगर और परबत्ता सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इस बात की जानकारी मंगलवार को भाकपा (माले), भाकपा और माकपा के राज्य सचिवों ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों दलों के वाम नेताओं ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता और फासीवाद के खतरे का मुकाबला सिर्फ वामपंथी ही कर सकते हैं।