फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   last round of bihar election

अंतिम चरण तय करेगा बिहार की ताजपोशी

Wed, 04 Nov 2015 05:53 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 05:53 AM IST
विज्ञापन
last round of bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण के तहत 9 जिलों की 57 सीटों पर 5 नवंबर को पड़ने वाले वोट बिहार की ताजपोशी का फैसला करेंगे। फिलहाल आमने-सामने की लड़ाई में उलझे राजग और महागठबंधन दोनों का मानना है कि बीते चार चरणों का मुकाबला करीब करीब बराबरी पर छूटा है।

विज्ञापन


अंतिम चरण के इलाकों में यादवों और मुसलमानों की अच्छी संख्या होने के कारण महागठबंधन की उम्मीदें राजद सुप्रीमो के करिश्मे और मुख्यमंत्री नीतीश की साख से है। भाजपा की उम्मीदें मुस्लिम मतों में बिखराव के साथ-साथ सांसद पप्पू यादव और असदुद्दीन ओवैसी के बेहतर प्रदर्शन पर टिकी है।
विज्ञापन


भाजपा की कोशिश मिथिलांचल और कोसी की 29 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर मुस्लिम बहुल सीमांचल की 26 सीटों पर होने वाले सियासी घाटे की भरपाई करने की है।

यही कारण है कि भाजपा ने जहां कोसी और मिथिलांचल के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू और मुख्यमंत्री नीतीश ने भी यहां भाजपा को बढ़त हासिल न होने देने केलिए रैलियों की भरमार लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालू के करिश्मे पर टिकी महागठबंधन की उम्मीद

last round of bihar election

चुनाव में मतदान का चार दौर पूरा हो जाने के बाद भले ही राजग और महागठबंधन आधिकारिक तौर पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, मगर अंदरखाने दोनों गठबंधनों के नेताओं का मानना है कि ताजपोशी का फैसला तो अंतिम चरण ही करेगा।

दोनों ही गठबंधनों केनेता मानते हैं कि पहले दो चरण में जहां महागठबंधन को बढ़त हासिल हुआ, वहीं तीसरे और चौथे चरण में राजग को बढ़त मिली।

दोनों ही गठबंधनों के आंतरिक आकलन पर भरोसा किया जाए तो चार चरण के मतदान के बाद निर्णायक बढ़त की तस्वीर नहीं बनी है। जाहिर है कि ऐसे में पांचवां चरण बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

अंतिम चरण में अगर ओवैसी और पप्पू की पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया तो इसका लाभ राजग को मिलेगा। क्योंकि इससे केवल महागठबंधन का वोट बैंक माने जाने वाले मुसलमान और यादव वोटों में बंटवारा होगा। इसके उलट अगर इनका प्रदर्शन फीका रहता है तो महागठबंधन को सियासी लाभ हासिल होगा।

जहां तक बीते विधानसभा चुनाव की बात है तो तब इन 57 सीटों में से भाजपा के खाते में 23, जदयू को 20, राजद को 8, लोजपा को 2, कांग्रेस को 3 और निर्दलीय के खाते में 1 सीट गई थी। तब जदयू राजग का हिस्सा था। अब जदयू, कांग्रेस और राजद एक हैं तो बदली परिस्थितियों में लोजपा भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed