फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lashkar-e-Taiba agent has been arrested from Gopalganj in Bihar

बिहार के गोपालगंज से लश्कर-ए-ताइबा का एजेंट गिरफ्तार, NIA टीम लेकर दिल्ली रवाना

Sat, 02 Dec 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 02 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba agent has been arrested from Gopalganj in Bihar
फाइल फोटो

बिहार के गोपालगंज से केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। लश्कर-ए-ताइबा का एजेंट होने के शक में पकड़े गए शख्स का नाम धन्नू राजा उर्फ बेदार बख्त है। धन्नू छात्र संगठन एनएसयूआई का जिला सचिव है। एनआईए की टीम ने उसे नगर थाने के जादोपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन



जिले की पुलिस ने भी धन्नू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जिला पुलिस के अनुसार वो सरेया मोहल्ला निवासी है जो अपने मामा के घर रहता था। मूल रूप से वो सारण जिले के नगर थाने के अखौर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी एनआईए ने केस संख्या 20/17 में की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस के अनुसार आईबी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए ने धन्नू को गिरफ्तार किया और गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे लेकर दिल्ली चली गई है।  बताया जाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसियों को गोपालगंज से आतंकी वारदात के कनेक्शन के इनपुट मिले थे जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 28 नवंबर को वाराणसी से गिरफ्तार लश्कर एजेंट अब्दुल नईम शेख से धन्नू राजा के संबंध में खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी। शेख के पास से ही जांच एजेंसी एनआईए को भारतीय सेना और देश के कई हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के नक्शे व तस्वीरें बरामद की गई थी। धन्नू की गिरफ्तारी के बाद बिहार में और भी गिरफ्तारियों की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed