लालू यादव बोले, 'मोदी जी बहुत हो चुकी बकैती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बांका में हुई मोदी के रैली के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।
लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोदी जी अब बकैती बहुत हो चुकी है किसी ऐसी योजनाओं का नाम बताओ जिससे देश के युवाओं का कल्याण हुआ हो? जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता है।'
लालू ने कहा मोदी ने पहले 2 करोड़ युवाओं पर रोजगार के नाम पर खंजर खोपा है। कहा कि मोदी झूठा है और युवा उनसे रूठ गया है।वहीं लालू यादव ने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कौन युवा नेता है।
वहीं लालू के बायान परद बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार चुनाव में आरजेडी का हाल कांग्रेस जैसा ही होगा।
मोदी जी बैकती बहुत हो चुकी. चलो किसी ऐसी योजना का नाम बताओ जिससे युवाओं का कल्याण हुआ हो? जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता: Lalu Yadav's tweet
— ANI (@ANI_news) October 2, 2015
'बिहार को बिहारी चालाऐगा बाहरी नहीं'
उधर बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को बिहारी ही चला सकता है कोई बाहरी नहीं।
नीतीश कुमार ने कहा कि मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए गए बयान के बाद बिहार में मोदीजी की पहली रैली में इस मामले पर मोदी की चुप्पी लोगों की इस शंका को और बल देती है कि उनकी सरकार RSS के दबाव में अभी चल रही आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार कर रही है।
Bihar ko Bihari chalayega, bahaari nahin : Bihar CM Nitish Kumar addressing a rally in Bihar
— ANI (@ANI_news) October 2, 2015