फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav to go to Singapore for kidney transplant, ask court for his passport

Lalu Yadav: लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने जाएंगे विदेश, सीबीआई अदालत से मांगा पासपोर्ट 

Mon, 06 Jun 2022 07:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Mon, 06 Jun 2022 07:20 PM IST
सार

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव का पासपोर्ट सीबीआई की अदालत ने जमा करा लिया था।
 

विज्ञापन
Lalu Yadav to go to Singapore for kidney transplant, ask court for his passport
Lalu Prasad Yadav - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जाना चाहते हैं। इस संबंध में लालू ने रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट जारी करने की मांग की है। याचिका में उनकी ओर से कहा गया है कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज के लिए वह सिंगापुर जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


आरजेडी प्रमुख की ओर से स्पेशल जज दिनेश राय की अदालत में याचिका दाखिल की गई है। लालू यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो रही है। उनके वकील ने अदालत में कहा कि पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट चाहिए। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव का पासपोर्ट सीबीआई की अदालत ने जमा करा लिया था।
विज्ञापन


अदलत में इस मामले पर अगली सुनवाई 10 जून को होगी। सीबीआई, लालू यादव की ओर से दायर याचिका पर अपना हलफनामा 10 जून को दाखिल करेगी। साथ ही लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि कोर्ट में दूसरी याचिका दाखिल कर लालू यादव की विदेश यात्रा के लिए अनुमति ली जाएगी। चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने के दौरान निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी थी। जिसके बाद उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed