फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav son tej pratap offensive statement over CM Nitish Kumar And Sushil Kumar Modi

सीएम नीतीश और सुशील मोदी पर तेज प्रताप ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की भाजपा और जदयू

Fri, 07 Feb 2020 09:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Feb 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Lalu yadav son tej pratap offensive statement over CM Nitish Kumar And Sushil Kumar Modi
तेज प्रताप यादव - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन

लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है।

तेज प्रताप मसौढ़ी में बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोधी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू और भाजपा की आलोचना कर विवादों में घिर गए। तेज प्रताप ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी से अपने नाम से कुमार हटाकर 'कुमारी' लगाने को कहा था। नीतीश ने जुलाई 2017 में राजद से नाता तोड़कर राज्य में भाजपा के साथ सरकार बना ली थी।

विज्ञापन


तेज प्रताप ने कहा, 'मेरे पिता ने उनका नाम पलटूराम रखा था, इसलिए मैं कहता हूं कि नीतीश कुमार अब नीतीश कुमारी हैं और ‘भगवा झंडा' वाले सुशील कुमार मोदी अब सुशील ‘कुमारी' मोदी हैं। उनमें हमारे सामने आने की हिम्मत नहीं है...इसलिए वे अपने घरों में चूड़िया पहनकर बैठे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



वहीं, राजद नेता के इस बयान से भड़की भाजपा ने टिप्पणी को महिला विरोधी बताते हुए निशाना साधा। तेजप्रताप की टिप्पणियों से खफा भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद नेता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने यादव को उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों की याद दिलाई।

आनंद ने कहा कि ‘तो क्या तेज प्रताप यह कहना चाहते हैं कि जिनके नाम के साथ कुमारी लगा होता है और जो चूड़ियां पहनती हैं, क्या वे सम्मान के हकदार नहीं हैं? उनकी बेतुकी टिप्पणियों और उस पर उनके समर्थकों से मिली प्रशंसा इस बात का प्रमाण है कि राजद में गलतफहमियां गहराई तक जड़ें जमा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि राजद नेता की महिला विरोधी टिप्पणियां उनकी पत्नी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को सही साबित करती हैं। उन्होंने यादव से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर वह अपने पिता की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह समझ लें कि वह खुद भी एक दिन उन्हीं की तरह जेल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed