फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav: RJD President Lalu will celebrate birthday on June 11, party will be celebrated in every district

Lalu Yadav : 11 जून को राजद अध्यक्ष लालू मनाएंगे 76वां जन्मदिन, हर जिले में इस तरह मनाई जाएगी पार्टी

Fri, 09 Jun 2023 03:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Jun 2023 03:18 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 11 जून को 76वां जन्मदिन मनाएंगे। लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मनाएगी। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी की है। यह पार्टी भी खास लोगों के लिए होगी।

विज्ञापन
Lalu Yadav: RJD President Lalu will celebrate birthday on June 11, party will be celebrated in every district
लालू यादव - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 11 जून को 76वां जन्मदिन मनाएंगे। लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मनाएगी। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी की है। यह पार्टी भी खास लोगों के लिए होगी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मनाएगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे
राजद सूत्रों की मानें तो यह पार्टी सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर मनाए जाएंगे। इसमें पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राजद की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि शहर से लेकर गांव तक समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों को सामूहितक रूप से भोजन करवाया जाए।
विज्ञापन


ब्लॉक लेवल तक होगी पार्टी
राजद सूत्रों की मानें तो राजद के इस पार्टी में सभी वरीय नेता, सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत सभी जिला स्तर के कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष और सभी ब्लॉक के अध्यक्ष को न्योता भेजा गया है। बता दें कि लालू प्रसाद जब दिल्ली से पटना लौटे थे तो राबड़ी आवास पर महाभोज दिया था। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और वरीय नेता शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed