{"_id":"e044fd80b55010523bb65b2ba6a8b87a","slug":"lalu-yadav-jitendra-yadav-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे न्यायिक हिरासत में रहे लालू यादव के समधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे न्यायिक हिरासत में रहे लालू यादव के समधी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव के समधी जितेंद्र यादव को बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में चार घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे जमानत कराने के बाद जितेंद्र यादव और तीन अन्य साथी गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।
कभी सपा के कद्दावर नेता रहे जितेंद्र यादव को उनके समधी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव 2012 में सिकंदराबाद सीट पर कांग्रेस का टिकट दिलाया था। यहां जितेंद्र यादव ने मजबूती से चुनाव लड़ा था।
इसी दौरान गुलावठी क्षेत्र में चुनावी बैठक करने के लिए तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए थाने में 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट भेज दी थी और कोर्ट ने जितेंद्र यादव समेत सभी 13 नामजदों को समन भेजा था। नौ लोगों ने इस मामले में पहले जमानत करा ली थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जितेंद्र यादव और तीन अन्य कोर्ट में जमानत के लिए पहुंचे। इस दौरान वह चार घंटे न्यायिक हिरासत में रहे और कोर्ट के जमानत स्वीकार करने के बाद वह घर लौटे।