फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav health deteriorated after hearing divorce of son tej pratap and daughter in law aishwarya

बेटे और बहू के तलाक की खबर सुनकर लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, तेजप्रताप रांची रवाना

Sat, 03 Nov 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 03 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav health deteriorated after hearing divorce of son tej pratap and daughter in law aishwarya
मीडिया से बातचीत करते तेजप्रताप
बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक घराना अब टूटने के कगार पर है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय दीवानी अदालत में तलाक की अर्जी लगाई है। हालांकि यह अर्जी एकतरफा ही है, उसपर ऐश्वर्या राय के हस्ताक्षर नहीं हैं। 
विज्ञापन




बता दें कि पांच महीने पहले ही तेजप्रताप और ऐश्वर्या की धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी में लालू यादव भी शामिल हुए थे। फिलहाल वो चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, लेकिन तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। 
विज्ञापन


तेजप्रताप की तरफ से अदालत में अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है। उन्होंने बताया कि तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच सामंजस्य नहीं है और इसलिए वे तलाक चाहते हैं। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद दीवानी अदालत परिसर से निकलते वक्त पत्रकारों ने जब तेजप्रताप के काफिले को रुकवाया तो उस वक्त राजद नेता ने अपने माथे पर एक छोटा सा बैंडेज बांध रखा था। हालांकि तेजप्रताप ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और जेल में बंद अपने पिता लालू यादव से मिलने के लिए रांची रवाना हो गए, लेकिन उनके कुछ करीबी परिजनों ने जब उन्हें समझाया-बुझाया तो वह बीच रास्ते से ही अपनी मां राबड़ी देवी के आवास लौट गए। 

वहीं, मीडिया खबरों के मुताबिक लालू यादव अपने परिवार की टूट की इस खबर से गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत और खराब हो गई है। फिलहाल वो रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच खबर आ रही है कि तेजप्रताप आज अपने पिता लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं। वो रांची रवाना भी हो चुके हैं। 

कल पेंटिंग प्रदर्शनी में गई थीं ऐश्वर्या 

Lalu Yadav health deteriorated after hearing divorce of son tej pratap and daughter in law aishwarya
Tej Pratap - फोटो : Instagram
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ऐश्वर्या ने राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर बहुद्देश्यीय परिसर में एक पेंटिंग प्रदर्शनी में शिरकत की थी। उनके साथ उनकी मां डॉ. पूर्णिमा राय भी थीं। इस दौरान ऐश्वर्या का चेहरा काफी उतरा हुआ सा लग रहा था। कई लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी मां ने यह कहकर बात को टाल दिया कि ऐश्वर्या बहुत कम बोलती हैं।    

लालू परिवार की ओर से नहीं आया अभी तक कोई बयान 

तेजप्रताप द्वारा अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार और कैमरामैन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर पहुंच गए। इस दौरान ऐश्वर्या और उनके पिता चंद्रिका राय भी शाम के समय राबड़ी के आवास पर आए, लेकिन उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस मामले में अभी तक लालू परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। 

गौरतलब है कि मैनेजमेंट डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। वहीं, ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे। तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ऐसी अटकलें आने लगी थीं कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच बन नहीं रही है। 

तेजप्रताप बीच-बीच में यह संकेत भी देते रहे हैं कि अपने छोटे भाई एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। दरअसल, लालू प्रसाद के राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं होने के कारण अघोषित रूप से तेजस्वी ही राजद की अगुवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed