फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav family

लालू का परिवार ही RJD का स्टार प्रचारक

Fri, 21 Mar 2014 01:11 PM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav family

निर्वाचन आयोग को आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची सौंपी है उसमें केवल राबड़ी और उनके बेटे-बेटियों के ही नाम हैं। आरजेडी ने तेजस्वी, मीसा, केज प्रताप और राबड़ी का नाम निर्वाचन आयोग को दिया है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं के मुताबिक पार्टी आलाकमान से तेजस्वी के लिए हेलीकॉप्टर की भी मांग की गई है। भोला यादव के मुताबिक 38 जिलों में तेजस्वी दो बार यात्रा कर चुके हैं और बिहार में उनकी लहर है।

विज्ञापन

पार्टी में बड़ा है परिवार का कद

lalu yadav family

लालू अपने परिवार को बाकी नेताओं से ऊपर मानते हैं और ये बात हाल ही में साबित भी हो गई जब रामकृपाल में मीसा को टिकट दिए जाने से खफा होकर पार्टी छोड़ दी।

पहले भी कई बार लालू पर परिवारवाद के आरोप लगते रहे हैं और कई नेता भी वक्त-वक्त पर इस बात से खफा होते रहे हैं।

मीसा और तेजस्वी पर दांव

lalu yadav family

लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। हाल ही में मीसा में युद्ध स्तर पर पार्टी और राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। राबड़ी समेत ये सभी लोग पार्टी के बाकी उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि राबड़ी सारण से और मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed