लालू बोले- "केजरीवाल को तो अब धरती में गड़ जाना चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर मचे घमासान में अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी कूद गए हैं। लालू ने इस मुद्दे पर जहां भाजपा पर निशाना साधा वहीं कुछ दिनों पहले तक उनसे गलबहियां करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी निशाना बनाया। सरकार से सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले केजरीवाल के बयान पर लालू ने कहा कि उन्हें तो धरती में गड़ जाना चाहिए।
राजद अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को कड़े इंजेक्शन की जरूरत है। जो दिया गया है वो काफी नहीं है। पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है। ट्वीट के द्वारा अपनी बात रखते हुए लालू ने कहा मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं।
कहा सत्तापक्ष हो या विपक्ष किसी को भी सेना के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। लालू ने कहा कि सेना पर किसी को शक नहीं करना चाहिए। हालांकि इस दौरान वो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का बचाव करते नजर आए।
सेना के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए : लालू
लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल अपनी बात ठीक से रख नहीं पाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें तो अब धरती में गड़ जाना चाहिए।
केजरीवाल का कोई ना कोई मंत्री फंसता जा रहा है और उनकी ईमानदारी की पोल खुलती जा रही है। इस बीच, अपने एक परिचित को देखने अस्पताल आए लालू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनसे मिलने बहुत लोग आते हैं।
वो किसी को दरवाजे से नहीं लौटाते। लालू ने कहा कि राजबल्लभ भी कल मिलने आए थे। उनसे अदालत में चल रहे किसी मामले पर कोई बात नहीं हुई। लालू ने कहा कि राजबल्लभ नीतीश कुमार से भी मिल सकते हैं। इससे कानूनी प्रक्रिया का कोई लेना-देना नहीं है।