फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu says, modi is a kaliya nag

लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा 'कालिया नाग'

Sun, 26 Jul 2015 01:10 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
lalu says, modi is a kaliya nag

बिहार चुनाव आने से पहले ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग मर्यादाओं की हदें लांघती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कट्टर आलोचक लालू यादव ने इस बार उन्हें कालिया नाग कह डाला।

विज्ञापन


एक प्रचार रैली के दौरान लालू रौ में ऐसे बहे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वो एक के बाद एक अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते रहे। वहीं लोगों ने भी लालू के इस बयान पर जमकर ठहाके लगाए।
विज्ञापन


मामला बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली का था जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर वो प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने कहा प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए बिहार की जनता को महागठबंधन को जीताना चाहिए। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी साम्प्रदायिक ताकतों का ऐसा काला नाग है जिन्हें कुचलना जरूरी है।

कुछ दिन पहले सुशील मोदी ने लालू को कहा था विभीषण

lalu says, modi is a kaliya nag

वह यहीं नहीं रुके और कह डाला कि चुनाव में राजद-जेडीयू गठबंधन इस कालिया नाग का फन कुचल डालेगा। इसके बाद लालू मुस्कराने लगे तो लोगों ने भी उनकी बात पर जमकर ठहाके लगाए। ऐसा नहीं है कि लालू ने पहली बार इस तरह का बयान दिया हो।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति वह अक्सर इसी तरह के शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर वह लगातार साम्प्रदायिकता का आरोप लगाकर उन्हें रोकने का दावा करते रहे हैं।

हालांकि यह हाल सिर्फ लालू का ही नहीं है इससे पूर्व एनडीए नेता भी ऐसे बयान देते रहे हैं। कुछ दिन पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू को विभीषण कहा था। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीतीश कुमार को रावण और पीएम मोदी को राम बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed