फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Samadhi and Rudi Fight on Tapo Bhoomi of Gautam Rishi

गौतम ऋषि की तपोभूमि पर लालू के समधी और रूडी की भिड़ंत

Wed, 01 May 2019 04:34 AM IST
Avdhesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, छपरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 01 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Lalu Samadhi and Rudi Fight on Tapo Bhoomi of Gautam Rishi
Rajiv Pratap Rudy - फोटो : ANI
धर्म-कर्म व मोक्ष की नगरी सारण गौतम ऋषि की तपोभूमि है और दधीचि ऋषि भी यहीं के थे। दूसरी ओर, राजनीतिक रूप से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति का इतिहास यहां के चप्पे-चप्पे को आज भी ऊर्जावान बनाए हुए है। लोकसभा चुनाव में यहां 12 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला एनडीए प्रत्याशी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राजीव प्रताप रूडी और महागठबंधन के प्रत्याशी व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय के बीच नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के पुत्र चंद्रिका राय इसी संसदीय क्षेत्र के परसा से विधायक हैं। 
विज्ञापन


रूडी यहां से चौथी बार चुनाव जीतने की मशक्कत कर रहे हैं। दूसरी ओर, चंद्रिका की चुनौती लालू की राजनीतिक कर्मभूमि सारण को फिर से हासिल करना है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में यहां बड़े नेताओं के दौरों के बाद पार्टियों के कार्यकर्ता जहां मुखर हैं, वहीं मतदाता खामोश हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मुद्दे भी हावी

प्रचार के दौरान भाजपा—जदयू कार्यकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के अलावा बेहतर सड़क, दियारा क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, प्रखंडों में पॉवर सब स्टेशन की स्थापना आदि पर चर्चा कर एनडीए के विकास एजेंडा की चर्चा कर रहे हैं।  मढौरा में डीजल इंजन कारखाना, बेला में रेल पहिया फैक्ट्री को दोनों गठबंधन अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन यहां बेरोजगारी, छपरा शहर में जल जमाव, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने, टोपो लैंड भूमि का मसला उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह विधानसभा क्षेत्र में से चार पर राजद 

सारण संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें चार सीट पर राजद और दो पर भाजपा विधायक हैं। 

तीन दशक से यहां लालू परिवार

तीन दशक से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के इर्द-गिर्द घूमने वाली सारण की राजनीति में पहला मौका है, जब न लालू और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है। पिछले चुनाव में उतरीं राबड़ी देवी, राजीव प्रताप रूडी से हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed