फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu said, bjp is itchy-Scabies

लालू प्रसाद ने भाजपा को कहा खाज-खुजली

Mon, 13 Jul 2015 08:06 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
Lalu said, bjp is itchy-Scabies

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा खाज-खुजली और दिनाय है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर बेवजह उछल रहे हैं। वे भूल गए हैं कि उन्हें अगर 12 सीट मिली है, तो हमारे हिस्से में भी 10 सीटें आई हैं। साथ ही दो निर्दलीय भी जीते हैं।
विज्ञापन


भाजपा को जातीय जनगणना के मुद्दे पर घेरते हुए लालू ने कहा कि भाजपा जातीय गणना की रिपोर्ट का खुलासा करे, नहीं तो गद्दी छोड़े। उन्होंने कहा कि देश में 51 फीसदी लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि 13 फीसदी लोग भीख मांगकर गुजारा करते हैं। 75 फीसदी लोगों की आमदनी पांच हजार से भी कम हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये सब लोग किस बिरादरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, भाजपा जातीय गणना की रिपोर्ट का खुलासा करें, नहीं तो गद्दी छोड़े

Lalu said, bjp is itchy-Scabies

बिना नाम लिए पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि अब अपराधी भी बोलता है कि बिहार को अपराध मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्रियों और सांसदों के पास अधिकार नहीं है।

ये अपनी मर्जी से पीए भी नहीं रख सकते हैं। सबके घर में आरएसएस वाले हैं। रामविलास पासवान पर तो इसका और भी पहरा बैठा रखा है। उन्होंने कहा कि अगर वोट का राज नहीं होता तो लालू और नीतीश कभी मुख्यमंत्री नहीं बनते।

लालू ने रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की एक बार फिर से तारीफ  की। उन्होंने कहा कि दोनों में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण हैं। लिहाजा भाजपा को इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed