फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu's son Tej Pratap saw Lord Krishna! Know, how to look and how gorgeous

Hindi Bihar News : लालू के बेटे तेज प्रताप को दिख गए भगवान कृष्ण! जानिए, कैसे दिखे और कितने भव्य

Thu, 23 Mar 2023 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Mar 2023 10:10 AM IST
सार

Bihar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और वन-पर्यवरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से सपना देखा है। इस बार तेज प्रताप को सपने में साक्षात भगवान कृष्ण के दर्शन हुए। तेज प्रताप की जैसे ही नींद खुली उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। 

विज्ञापन
Lalu's son Tej Pratap saw Lord Krishna! Know, how to look and how gorgeous
तेज प्रताप यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और वन-पर्यवरण मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा हैं। करीब एक माह बाद उन्होंने फिर से सपना देखा है। इस बार सपने में तेज प्रताप को साक्षात भगवान कृष्ण के दर्शन हुए। तेज प्रताप की जैसे ही नींद खुली उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। इसमें तेज प्रताप ने लिखा - "विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दि मेंशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है।"
विज्ञापन

Lalu's son Tej Pratap saw Lord Krishna! Know, how to look and how gorgeous
तेज प्रताप यादव का पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
पोस्ट डालने के बाद ट्रोल भी हुए तेज प्रताप यादव
ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करने के बाद तेज प्रताप यादव ट्रोल भी हुए। अर्पित आलोक नाम के एक यूजर ने लिखा कि भगवान कृष्ण ने ऐसे विशाल रूप को या तो अर्जुन को दिखाया या फिर तेज प्रताप जी को, जय श्रीकृष्ण। वहीं अतुल मिश्रा ने लिखा कि केवल अर्जुन, भीष्म, विदुर और संजय ही देख पायें थे। अब तेजप्रताप जी भी देख सकते हैं। 

इससे पहले मुलायम सिंह भी आ चुके हैं सपने में
यह पहली बार नहीं जब मंत्री तेज प्रताप यादव ने सपना देखा। इससे पहले 22 फरवरी को तेज प्रताप यादव ने सपना देखने के बाद एक पोस्ट शेयर किया था। तब उन्होंने लिखा था कि सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं। सपना देखते के बाद तेज प्रताप साइकिल से मंत्रालय जाने लगे। कुछ दिन विधानसभा भी साइकिल से ही जाते दिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed