लालू का चैलेंज, मां का दूध पिया है तो खत्म करो आरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बैठे बिठाए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक मुद्दा थमा दिया। लालू ने भागवत को आरक्षण खत्म करने की चुनौती दी है।
लालू ने ट्वीट कर कहा, ‘अगर मां का दूध पिया है, तो आरक्षण खत्म करके दिखाओ। इसके बाद पता चल जाएगा कि किसमें कितना है दम।
’सोमवार को अपने ट्वीट में लालू ने कहा कि आरएसएस आरक्षण खत्म करने की बात कर रहा है और हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ाने की बात करते हैं।
तुम आरक्षण खत्म करने की कहते हो,हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ायेंगे.माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाओ?किसकी कितनी ताकत है पता लग जायेगा।
विज्ञापन
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2015
'मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं'
उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले, देश के 80 फीसदी दलित और पिछड़े वर्ग के लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक इंटरव्यू में आरक्षण पर फिर से विचार करने की बात कही है। संघ प्रमुख ने मोदी सरकार को एक समिति बनाने की सलाह दी है, जो यह तय करेगी कि कितने लोगों को और कितने समय तक आरक्षण मिलना चाहिए।