{"_id":"62039089d4217637aa13de2b","slug":"lalu-prasad-yadav-slammed-bjp-and-centre-over-hijab-row-and-other-issues-saying-it-is-going-to-get-defeated-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव का आरोप: गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है देश, भाजपा को बताया 'नया अंग्रेज', कहा- यूपी में हार तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव का आरोप: गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है देश, भाजपा को बताया 'नया अंग्रेज', कहा- यूपी में हार तय
Wed, 09 Feb 2022 03:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:29 PM IST
सार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान न देकर बांटने वाली राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच में अब दूसरे राज्यों की राजनीतिक रोटियों की सिंकाई भी शुरू हो गई है। बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर बात की और केंद्र व बिहार सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है, गरीबी इतनी बढ़ गई है, लेकिन कोई इस पर बात नहीं करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में केवल मंदिर-मस्जिद की बातें करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए केवल भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। हमारे देश में भाजपा के रूप में 70 साल बाद नया अंग्रेज आ गया है।
विज्ञापन
'उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार होगी'
इसके साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार होगी। इन्होंने जाट समुदाय के खिलाफ जो ज्यादतियां की हैं उस बात को वो भूलेंगे नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जाट समुदाय के लोगों को आतंकवादी कहा है। लालू ने कहा कि हम जाट समुदाय से विशेष अपील करते हैं कि भाजपा को हर हालत में हराइए।
विज्ञापन