फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav in his old style, Rjd chief drive jeep at Patna

अंदाज-ए-लालू: राजद प्रमुख ने पटना की सड़कों पर दौड़ाई जीप, फिर ट्विटर पर दिया गीता रूपी 'जीवन ज्ञान'

Wed, 24 Nov 2021 12:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Nov 2021 12:27 PM IST
सार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक बार फिर से पुराना अंदाज देखने को मिला है। वह पटना की सड़कों पर अपनी पुरानी जीप चलाते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav in his old style, Rjd chief drive jeep at Patna
लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। बुधवार सुबह वह अपनी दबंग स्टाइल में पटना की सड़कों पर दिखाई दिए। अपनी पुरानी जीप लेकर वे दनदनाते हुए सड़कों पर फर्राटा भरने लगे, इस नजारे को जिसने भी देखा वह हैरान ही हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव मंगलवार रात से ही अपनी पुरानी जीप चलाने की जिद कर रहे थे, लेकिन जीप ठीक होने गई हुई थी। ऐसे में जैसे ही बुधवार सुबह जीप बनकर उनके घर पहुंची, लालू प्रसाद यादव उसकी ड्राइविंग सीट पर सवार हो गए और जीप लेकर पटना की सड़कों पर निकल पड़े।
विज्ञापन


ड्राइविंग के बाद लालू का गीता रूपी ज्ञान 
कार ड्राइविंग के बाद राजद प्रमुख ने ट्विटर पर गीता का ज्ञान भी समझाया। उन्होंने ड्राइविंग की वीडियो अपलोड करते हुए लिखा- 'आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया। इस संसाद में जन्में सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं। आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 



नीतीश का प्रपंच हम तोड़ेंगे: लालू राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन लोगों का प्रपंच हम तोड़ेंगे। बुधवार को राजद कार्यालय में लालू प्रसाद ने  साढ़े छह टन की लालटेन को रोशन किया। इस दौरान लालू ने कहा कि तूफान में भी नहीं बुझने वाले दीया है यह लालटेन। लालटेन रोशनी का चिह्न है। हेरिकन लैंप है। नीतीश के प्रपंच को हम तोड़ेंगे। जब हम रेल मंत्री बने तो घाटे के सौदे वाले रेल को भी फायदे में लाया। 90 प्रतिशत पूल का अप्रोच हमने बनवाया है। लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को हरी टोपी और हरे गमछे के साथ देखकर खुशी जताई।

लालू बोले, कृषि कानूनों की वापसी मोदी की हार लालू ने कृषि कानूनों की वापसी पर कहा कि यह किसानों की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है। जब तक एमएसपी का निर्धारण नहीं होगा तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि आज सब गरीब एकजुट हैं। उन्होंने बुधवार को राजद कार्यालय में साढ़े छह टन की लालटेन को रोशन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, चुनाव में तेजस्वी यादव और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और विरोधियों को धूल चटा दी है। लालू ने पीएम मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, इन लोगों का प्रपंच हम तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तूफान में भी नहीं बुझने वाला दीया है यह लालटेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed