फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad loses cool when asked if he would join NDA

एनडीए की बात पर क्यों भड़के लालू यादव?

Thu, 15 May 2014 11:09 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad loses cool when asked if he would join NDA

राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को उस समय अपना आपा खो दिया जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए एनडीए को समर्थन देंगे।

विज्ञापन


लालू यादव से जैसे ही यह सवाल पूछा उन्होंने बिफरते हुए सवाल पूछने वाले पत्रकार से पूछा, 'आपका जन्म किस साल में हुआ था? जब आप किसी पार्टी के इतिहास और उनके फैसलों के बारे में जानते ही नहीं हैं तो आपको ऐसे सवाल करने ही नहीं चाहिए।'
विज्ञापन


यही नहीं लालू ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'क्या आप जानते नहीं हैं कि लालू किस मिट्टी का बना हुआ है। मैं नितीश कुमार और राम विलास की तरह नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता के भूखे हैं लोग

Lalu Prasad loses cool when asked if he would join NDA

लालू पटना में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात कर रहे थे। वाराणसी में प्रचार करने के सवाल पर लालू कहा कि वे मोदी के विपक्ष में प्रचार करने के लिए वाराणसी नहीं जा सकते थे। वे आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर काम करने के लिए बिहार में ही मौजूद थे।

बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसी बेसब्री देख रहा हूं।

यहां चुनाव के नतीजों के पहले ही केंद्रीय मंत्रियों के नाम और लिस्ट बांटी जा रही है। उन्होंने कहा वे 1977 से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन ऐसी अजीबो-गरीब स्थिति नहीं देखी।

लालू ने कहा कि लोग सत्ता के लिए इतने भूखे हैं कि चुनावी नतीजों के लिए 16 मई तक का भी इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

'एग्जिट पोल पूरी तरह तथ्यहीन'

Lalu Prasad loses cool when asked if he would join NDA

एग्जिट पोल पर बात करते हुए लालू बोले कि न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे एग्जिटप पोल बिल्कुल भी विश्वास करने लायक नहीं हैं। वे पूरी तरह से तथ्यहीन हैं।

एग्जिट पोल में बिहार की स्थिति पर उनका कहना था कि ये सब बिहार की राजनीति और वोटों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

जब लालू से पूछा गया कि वे इस बात से इतना गुस्सा क्यों हैं कि एग्जिट पोल्स में उन्हें बिहार में कुछ सीटें ही हासिल होती दिखाई गई हैं।

इस पर लालू ने जवाब दिया,' ये कुछ क्या होता है? मैं कोई एग्जिट पोल की दया पर निर्भर नहीं हूं। आप बस 16 मई तक का इंतजार करिए सारी स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

'बिहार में 40 सीटों की उम्मीद'

Lalu Prasad loses cool when asked if he would join NDA

बिहार में आरजेडी की सीटों पर लालू ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें कम से कम 40 सीटें मिलने की उम्मीदें हैं।


उन्होंने कहा कि मैंने जमीन पर काम किया है और मुझे पता है कि मेरी पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली हैं। अगर बिहार में समीकरणों को देखते हुए अगर आप हिसाब लगाएंगे तो आपको स्थिति साफ हो जाएगी कि हमें कितनी सीटें मिल रही हैं।

लालू ने दावा किया कि गरीब और मुस्लिम तबका उनकी ही पार्टी के साथ खड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed