फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav Jail News Lalan Paswan lodges FIR against Lalu Yadav in patna

Lalu Prasad Yadav: जेल से फोन मामले में विधायक ललन पासवान ने दर्ज कराई लालू के खिलाफ एफआईआर

Thu, 26 Nov 2020 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Nov 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Jail News Lalan Paswan lodges FIR against Lalu Yadav in patna
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ani

भाजपा विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में पासवान ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार और घूस देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने जेल से भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन किया था, जिसका एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुआ था, जिसमें वह ललन पासवान को मंत्री पद का प्रलोभन देने की बात कर रहे थे। हालांकि, विधायक ललन पासवान ने भी इस बात को स्वीकार किया ।
विज्ञापन



विधायक पासवान ने कहा था, 'चुनाव जीतने के बाद लगातार बधाई देने के लिए कॉल आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि किसी का ऐसा ही कॉल आया है, इसलिए मेरे पीए ने कॉल उठाया। पीए ने कहा कि लालू जी बात करना चाहते हैं, फिर मैंने सोचा कौन लालू प्रसाद जी? उधर से बताया गया रांची से। तब मैंने उनको प्रणाम किया। फिर लालू जी ने बातचीत में कहा कि स्पीकर को गिराना है तत्काल गिराना है। ऐसा करने पार तुमको मंत्री बनाया जाएगा। हमने ऐसा करने से मना कर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो से नहीं हुई है कोई छेड़छाड़- ललन पासवान
ललन पासवान ने कहा कि एनडीए ने मुझे पहचान दी है और मेरे लिए पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि फोन पर लालू यादव ने मुझे मंत्री पद देने की बात कही और चुनाव की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने को कहा। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है, वो बताएं कि क्या छेड़छाड़ हुई है। जेल में रहकर व्यक्ति फोन पर बात कर रहा है और लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहा है। ऑडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

लालू के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
वहीं, लालू प्रसाद यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जेल में फोन का इस्तेमाल करने पर याचिका दायर कर दी गई है। भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से लालू के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि लालू जेल से फोन का इस्तेमाल कर सरकार का गिराने का काम कर रहे हैं।

याचिका में आगे कहा गया है कि ये जेल नियमों का उल्लंघन है और जेल प्रशासन और सरकार उन्हें किस नियम के तहत यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेंद्र भूषण ने लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार के पीरपैंती क्षेत्र से भाजपा विधायक ललन पासवान को कथित तौर पर फोन किए जाने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

लालू यादव मुझसे भी बात करना चाहते थे- जीतन राम मांझी

वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि, मुझे बताया गया कि लालू यादव ने कई लोगों को फोन किया। वह मुझसे भी बात करना चाहते थे, लेकिन मैंने नहीं किया। वह गलत काम कर रहे हैं और उसी तरह के इरादे रखते हैं। 
 



डायरेक्टर बंगले से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किए गए
चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद अभी तक रिम्स डायरेक्टर के बंगला में रह रहे थे। माना जा रहा है कि कथित फोन कॉल मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि गुरुवार को रिम्स प्रशासन ने लालू को निदेशक बंगले से अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश जारी होते ही पुलिस और प्रशासन के लोग रिम्स डायरेक्टर बंगला पहुंच गए और शाम करीब चार बजे उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

सुशील मोदी ने लालू पर लगाया साजिश का आरोप
वहीं, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर राज्य की राजग सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मोदी ने मंगलवार को कहा था कि लालू प्रसाद जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। 

सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप मंगलवार को एक ट्वीट में लगाया। अपने इस ट्वीट में मोदी ने एक फोन नंबर भी लिखा है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह नंबर मिलाया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत करिए, आप सफल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed