{"_id":"5c3fbac6bdec2273212c60fb","slug":"lack-of-party-in-parliament-on-the-issue-of-general-reservation-raghuvansh-prasad-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आरक्षण के मसले पर संसद में पार्टी से हुई चूक : रघुवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण आरक्षण के मसले पर संसद में पार्टी से हुई चूक : रघुवंश
Thu, 17 Jan 2019 04:44 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
रघुवंश प्रसाद सिंह
आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के केंद्र के फैसले का विरोध करने वाली राजद ने अब यू-टर्न लिया है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के बाद अब पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि संसद में मनोज झा ने जो तर्क दिया उससे पार्टी सहमत नहीं है। रघुवंश ने कहा कि इसका विरोध क्यों हुआ, ये तेजस्वी यादव जानें। उन्होंने कहा कि राजद के घोषणा-पत्र में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था।
विज्ञापन
राजद सवर्ण आरक्षण के विरोध पर पुनर्विचार कर रहा है। रघुवंश ने इस बात को स्वीकार किया कि संसद में पार्टी से सवर्ण आरक्षण के मसले पर चूक हुई है, क्योंकि पार्टी हमेशा से सवर्ण आरक्षण का पक्षधर रही है। हालांकि लोजपा और जदयू ने राजद की पलटी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पश्चाताप का नाटक कर रही है, लेकिन अब इसका फायदा नहीं मिलने जा रहा है।
विज्ञापन