फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kushwaha slams nitish over lathi charge in patna Jan aakrosh rally

जन आक्रोश रैली के दौरान उपेंद्र कुशवाहा को लगी लाठी, नीतीश पर बरसे

Sat, 02 Feb 2019 04:46 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित मंडल Updated Sat, 02 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
kushwaha slams nitish over lathi charge in patna Jan aakrosh rally
Upendra Kushwaha - फोटो : ANI

आरएलएसपी ने पटना में आज जन आक्रोश रैली निकाली जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसे लेकर सीधे सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। कुशवाहा ने कहा कि हमारे लोगों पर नीतीश कुमार ने लाठी चलवाई है, मुझे और मेरे साथियों को भी लाठी लगी है। 

विज्ञापन

जन आक्रोश रैली में उप्रेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। लाठीचार्ज होते देख उन्हें किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला गया।

अभी हाल ही में आरएलएसपी एनडीए से अलग हुई है। कुशवाहा ने तब नीतीश कुमार पर अपमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मेरा गठबंधन भाजपा से था जदयू से नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश वह इंसान हैं जो दूसरों के सामने से थाली छिनने का काम करते हैं। साथ ही नीतीश पर सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में कोइरी और कुर्मी का वोट करीब सात फीसदी है। कुशवाहा जब एनडीए का हिस्सा थे तो यह वोट नीतीश कुमार को जाता था। लेकिन अब कुशवाहा के अलग होने के बाद इस वोट का बंटना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed