फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kota travel controversyTwo police security guards,official driver of BJP MLA suspended

बिहार में कोटा विवादः विधायक के दो सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर निलंबित

Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kota travel controversyTwo police security guards,official driver of BJP MLA suspended
सस्पेंड

राजस्थान के कोटा में पढ़ रही अपनी बेटी को लाने गए भारतीय जनता पार्टी  के विधायक अनिल सिंह के मुलाजिमों पर धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है। लॉकडाउन का पास बनाने वाले नवादा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को सबसे पहले निलंबित कर दिया गया। गाड़ी के ड्राइवर पर भी कार्रवाई हुई और अब विधायक की सुरक्षा में तैनात दो गार्डों पर भी गाज गिर गई है।

विज्ञापन


सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइवर शिव मंगल चौधरी, जिन्होंने कोटा से हिसुआ विधायक की कार को निकाला था, उन्हें बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चालक को वाहन राज्य के विधानसभा कार्यालय के अनुमति के बिना राज्य के बाहर नहीं ले जाना चाहिए था।
विज्ञापन


विधायक की सुरक्षा में तैनात शशि कुमार और राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ भी नवादा एसपी हरि प्रसाथ एस ने जांच की और पाया गया कि कोटा जाने से पहले दोनों गार्डों ने सक्षम प्राधिकार से अनुमति नहीं ली। लौटने के बाद भी जब पूछा गया तो कोटा जाने की बात से ही इनकार कर गए। विधायक ने 16 अप्रैल को राजस्थान के कोटा की यात्रा की थी और दो दिन बाद अपनी 17 वर्षीय बेटी को लेकर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला बोला था। बिहार के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार उन्हें वहीं रहने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक अनिल सिंह कोटा से अपनी बेटी को वापस लेकर आ गए। जिसको लेकर नीतीश कुमार की जमकर आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed