{"_id":"6723786855dd14923a02054f","slug":"three-arrested-for-stealing-40-kg-garlic-in-supaul-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supaul News: 40 किलो लहसुन चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक पुलिस हिरासत से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Supaul News: 40 किलो लहसुन चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक पुलिस हिरासत से फरार
Thu, 31 Oct 2024 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
Supaul News: सुपौल में 40 किलो लहसुन चोरी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद पुलिस टीम कोर्ट में पेशी के लिए ले गई।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल सदर थाना पुलिस की हिरासत से लहसुन चोरी का आरोपी एक युवक गुरुवार को फरार हो गया। युवक को मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसने पुलिस को चकमा देकर हाथ से हथकड़ी छुड़ा ली और भाग निकला। हालांकि इसके बाद पुलिस टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। फरार युवक की पहचान शहर के वार्ड 24 निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पूर्व सुपौल शहर हटिया रोड स्थित एक दुकान से चोरों ने करीब 40 किलो लहसुन की चोरी कर ली। इसको लेकर पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस क्रम में पुलिस ने शहर के वार्ड 24 निवासी अरविंद सहित रोहित कुमार और मुन्ना कामत की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
तीनों को जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां अरविंद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं अन्य दो आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद पुलिस टीम कोर्ट में पेशी के लिए ले गई। चोरी के आरोपी मुन्ना कामत ने अस्पताल में बताया कि उसने रोहित से कुछ लहसुन खाने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन
एसडीपीओ बोले, भगाने में संलिप्तता हुई तो होगी कार्रवाई
इधर, सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। अगर एक आरोपी फरार हुआ है तो उसके विरुद्ध अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने का मामला गंभीर है। इसकी जांच की जाएगी। अगर उसे भगाने में किसी की संलिप्तता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।