फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Suspicious death of newly married woman, Saharsa News, family members make serious allegations

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बाइक न मिलने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप; पति समेत सभी सदस्य फरार

Mon, 10 Nov 2025 08:03 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

जिले के सिमरी बख्तियारपुर में सोमवार को नवविवाहिता रूपम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर फंदे से लटका हत्या कर देने का आरोप लगाई है। पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गया है।

विज्ञापन
Suspicious death of newly married woman, Saharsa News, family members make serious allegations
एकपरहा गांव में सोमवार को नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपरहा गांव में सोमवार को नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रूपम कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रूपम की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर रूपम कुमारी का शव घर के आंगन में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके खगड़िया जिला निवासी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगया है। 
विज्ञापन


बाइक न मिलने पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका की मां निर्मला देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शादी के समय हमने अपनी हैसियत के अनुसार सबकुछ दिया था, लेकिन ससुराल वाले कुछ ही महीनों बाद मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। यह मांग पूरी न हो पाने के कारण मेरी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, बार-बार मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था। ससुराल वालों ने ही रूपम की हत्या कर दी और शव को बाथरूम में फंदे से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या करार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद पति समेत पूरा परिवार फरार
संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। फरार होने वालों में मृतका का पति भगवान गोस्वामी, ससुर परमेश्वरी नाथ और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इधर, घटना की सूचना पर सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके की गहन जांच-पड़ताल की और पंचनामा तैयार किया।


ये भी पढ़ें- Bihar: दूसरे चरण में एनडीए के 122, महागठबंधन के 126 प्रत्याशी चुनावी मैदान; इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed