फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul News: huge fire broke out in a coal businessman's house; fire brigade team arrived 1.5 hours after

Bihar: कोयला व्यवसायी के घर में लगी भीषण आग; सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल टीम, पुलिस पर लगा दिया यह आरोप

Fri, 24 May 2024 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 02:27 PM IST
सार

Supaul News: स्थानीय लोगों ने दावा किया कि रात 12:20 बजे से दमकल टीम के पहुंचने तक कई बार कॉल किया गया। लेकिन हर बार झूठ बोला जाता रहा। यहां तक कि दमकल की टीम ने कॉल पर डायल 112 की टीम द्वारा उन्हें वापस लौटाने की बात तक कह दी।

विज्ञापन
Supaul News: huge fire broke out in a coal businessman's house; fire brigade team arrived 1.5 hours after
आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत स्थित वार्ड 4 में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन घर जल गए। वहीं, इस दौरान फायर ब्रिगेड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। साथ ही प्रशासनिक सजगता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिमराही वार्ड 4 निवासी कोयला कारोबारी रामप्रसाद साह के घर में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि आग की लपटें उठने के साथ ही रात 12:20 बजे कॉल कर दमकल को सूचना दी गई थी। साथ ही इस बीच स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए थे। लोगों ने बताया कि कुछ देर में आग परिसर में रखे कोयले के ढेर में भी लग गई। उसके बाद तेज लपटों से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इधर, कोयला कारोबारी रामप्रसाद साह के बेटे उमेश साह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। अचानक आग की लपटें उठने के बाद नींद खुली। आग लगने में दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Supaul News: huge fire broke out in a coal businessman's house; fire brigade team arrived 1.5 hours after
मौके पर देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

‘झूठ बोलते रहे दमकल वाले’
स्थानीय लोगों का दावा है कि कई बार कॉल करने के बाद भी रात करीब 01:30 बजे दमकल की पहली गाड़ी प्रतापगंज से पहुंची। वहीं, इसके 15 मिनट बाद वीरपुर से दूसरी बड़ी गाड़ी और उसके 10 मिनट बाद तीसरी छोटी गाड़ी पहुंची। लोगों ने दावा किया कि रात 12:20 बजे से दमकल टीम के पहुंचने तक कई बार मोबाइल नंबर 7485805851 पर कॉल किया गया। लेकिन हर बार झूठ बोला जाता रहा। यहां तक कि दमकल की टीम ने कॉल पर डायल 112 की टीम द्वारा उन्हें वापस लौटाने की बात तक कह दी। दमकल की टीम जब तक घटनास्थल पर पहुंची, आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि, इसके बावजूद आग को पूरी तरह बुझाने के लिए दमकल की टीम को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
 
थानाध्यक्ष बोले- छुट्टी पर था ड्राइवर
इधर, प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि अग्निशमन गाड़ी का चालक छुट्टी पर था। बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी ड्राइवर को दमकल गाड़ी के साथ घटनास्थल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष के अनुसार, पहले फोन पर आग लगने की सूचना दी गई और फिर कुछ देर बाद बताया गया कि आग बुझ गई है। इसी वजह से अग्निशमन टीम को पहुंचने में देरी हुई।
 

Supaul News: huge fire broke out in a coal businessman's house; fire brigade team arrived 1.5 hours after
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी बोले- मामले की होगी जांच
वहीं, जिला अग्निशमन पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सुपौल के अतिरिक्त उन्हें सहरसा और मधेपुरा जिले का भी प्रभार है। तीन जिलों का प्रभार होने की वजह से मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन अगर टीम सूचना के बावजूद देर से पहुंची है तो यह गंभीर विषय है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed