{"_id":"6651b2e62068f75ccd0b5ddb","slug":"supaul-news-dead-spider-found-in-mid-day-meal-children-created-ruckus-violence-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार: खाने में मरी हुई मकड़ी मिलने के बाद छात्रों ने मचाया बवाल; खाने से किया इंकार, सुपौल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार: खाने में मरी हुई मकड़ी मिलने के बाद छात्रों ने मचाया बवाल; खाने से किया इंकार, सुपौल का मामला
Sat, 25 May 2024 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 25 May 2024 03:14 PM IST
सार
Supaul: सुपौल के चैतमनी मध्य विद्यालय सुखपुर में मिड डे मील की थाली में मकड़ी मिलने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने खाना खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लापरवाही की हद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल में थाली में मकड़ी मिलने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं विद्यालय प्रधान ने आपूर्तिकर्ता एनजीओ द्वारा पहुंचाए गए खाने में मकड़ी मिलने की शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को कर दी है। बताया जा रहा है कि चैतमनी मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मिड डे मील का भोजन परोसा जाना था।
विज्ञापन
इसके लिए अधिकृत एनजीओ के प्रतिनिधि सुपौल से खाना लेकर पहुंचे। जिसके बाद बच्चों को लाइन में बैठाकर खाना परोसा जा रहा था। तभी एक बच्चे की थाली में मरा हुआ मकड़ी दिखाई दिया। इसके बाद कतार में बैठे सभी छात्र छात्रा हंगामा मचाने लगे और खाना खाने से इंकार कर दिया। हंगामे के बीच विद्यालय प्रधान ने भी थाली में मकड़ी देख वरीय अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इधर, सातवीं कक्षा की छात्रा अर्चना कुमारी ने बताया कि शनिवार को खाने में खिचड़ी बनी था। हम लोग खाना खाने वाले थे, तभी मरी हुई मकड़ी देखने के बाद हम लोगों ने खाना नहीं खाया। वहीं विद्यालय प्रधान कुलसुम बानो ने बताया कि एनजीओ द्वारा आपूर्ति भोजन ही बच्चों के बीच एमडीएम में परोसा जाता है। शनिवार को पहुंचाई गई खिचड़ी में मरी हुई मकड़ी मिलने के बाद इसकी सूचना जिला शिक्षा कार्यालय को दी गई है। वहीं, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन