{"_id":"66e04d7b381ad5db0c0888e9","slug":"supaul-criminals-barged-into-house-tied-up-women-and-beat-up-men-looted-jewellery-worth-lakhs-and-fled-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सुपौल में बदमाशों ने घर में घुस महिलाओं को बांधा... फिर की यह हरकत, आखिर में लाखों के गहने लूट हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: सुपौल में बदमाशों ने घर में घुस महिलाओं को बांधा... फिर की यह हरकत, आखिर में लाखों के गहने लूट हुए फरार
Tue, 10 Sep 2024 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:15 PM IST
सार
Supaul News: राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा बताया कि सोमवार की देर रात एक घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपौल के राघोपुर थाना इलाके के हुलास वार्ड-5 में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक घर में घुसकर डाका डालने की खबर सामने आई है। इस दौरान, अपराधियों ने पहले परिवार की महिलाओं को कपड़े से बांध दिया और फिर पुरुषों को जमकर पीटा। इसके बाद घर में रखे करीब पांच किलो चांदी और सोने के बने गहने लूटकर फरार हो गए। इस मारपीट में पीड़ित परिवार के सदस्यों में से एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल राघोपुर में चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लूटपाट के बाद अपराधियों ने भागने दौरान चार राउंड गोली फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। घायलों में मो. एजुब (70), गुलेसा खातून (50) और मो. इजरायल (50) शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल मो. एजुब ने बताया कि बीती रात उनके घर करीब 12 बजे 20 से 25 की संख्या में अपराधियों ने दरवाजा खटखटाया। उसके बाद घर की महिलाओं ने समझा कि कोई मेहमान आया है। उन्होंने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही सभी हथियार बंद अपराधी जबरन घर में घुस गए। फिर धमकी देते हुए कहा कि अपनी जान और इज्जत प्यारी है तो जैसा कहता हूं करो, वरना गोली मार देंगे। अपराधियों ने घर की सभी महिलाओं को एक-एक कर साड़ी फाड़कर उससे बांध दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान गुलेषा खातून ने विरोध किया तो उसके नाक से दो आना के सोने का नथिया छीनकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं, घर के मुखिया मो. एजुब और मो. इजराइल ने विरोध किया तो दोनों को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने अपराधियों द्वारा घर में सोने चांदी के बने करीब पांच किलो आभूषण की लूटपाट किए जाने की बात कही है। आरोप है कि करीब आधे घंटे के बाद लूटपाट कर भाग निकले। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने घर के बाहर हवा में चार राउंड फायरिंग की।
इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा बताया कि सोमवार की देर रात एक घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी अपराधियों की पहचान की जा रही है।