फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul Crime: Father got his son killed by paying a contract of Rs. 1.6 lakh, he himself filed FIR

Crime: सुपौल में रिश्तों का कत्ल! एक लाख 60 हजार की सुपारी देकर पिता ने कराई थी बेटे की हत्या, ऐसे खुला राज

Mon, 20 May 2024 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 May 2024 05:55 PM IST
सार

Supaul Crime: सुपारी लेकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि फिलहाल इस हत्याकांड में संलिप्त मृतक नीतीश के पिता भूपेंद्र की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Supaul Crime: Father got his son killed by paying a contract of Rs. 1.6 lakh, he himself filed FIR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम गांव से विगत 20 दिसंबर से लापता युवक का मिट्टी दफन कंकाल रविवार की देर शाम छातापुर थाना इलाके से बरामद हुआ। कंकाल की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने छह माह पूर्व छातापुर थाने में दर्ज एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण मामले का भी खुलासा कर दिया है। सोमवार को त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने इसको लेकर छातापुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन


दिसंबर में लापता हो गया था युवक
एसडीपीओ ने बताया कि बीते 20 दिसंबर से जदिया थाना के कोरियापट्टी निवासी भूपेंद्र यादव का बेटा नीतीश कुमार अचानक गायब हो गया था। इस मामले में लापता युवक नीतीश के पिता द्वारा छातापुर थाने में 24 दिसंबर को छातापुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में अपहरण कर हत्या की आशंका जताई गई थी। हालांकि प्राथमिकी के बाद से ही आवेदक पिता फरार था। इस बीच पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी रमेश कुमार उर्फ फौजी को ललितग्राम थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां रमेश कुमार उर्फ फौजी ने लापता युवक नीतीश की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की। वहीं, उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


जेसीबी से खुदाई के बाद नदी किनारे से मिला कंकाल
एसडीपीओ ने बताया कि रमेश की निशानदेही पर ही पुलिस ने छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया गांव से मिरचैया नदी के किनारे पलार से नीतीश का कंकाल बरामद किया। करीब नौ घंटे तक जेसीबी की मदद लेने के बाद कंकाल की बरामदगी हुई। एसडीपीओ के अनुसार, रमेश ने मृतक नीतीश के पिता भूपेंद्र यादव द्वारा एक लाख 60 हजार रुपये देकर हत्या की सुपारी देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी के फंदे से लटका कर की गई थी हत्या
उसने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को छातापुर थाना इलाके के डहरिया पंचायत के चकला में मिरचैया नदी के किनारे उसे ले जाकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर निर्मम हत्या की। हत्या के बाद उसके शव को उसी जगह नदी किनारे मिट्टी में दफना दिया। उसके बाद उसकी निशानदेही पर रविवार को छातापुर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिरचैया नदी के किनारे करीब नौ घंटे तक जेसीबी से खुदाई करवाई और कंकाल बरामद किया। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि फिलहाल इस हत्याकांड में संलिप्त मृतक नीतीश के पिता भूपेंद्र की तलाश जारी है। हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed