फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: Rakesh Roshan, husband of Salkhua block chief Sarita Sangam, arrested for assaulting PRS

Bihar News: सहरसा में सलखुआ प्रखंड प्रमुख के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंचायत राज सचिव से की थी मारपीट

Wed, 09 Oct 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

Saharsa News: थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि एसआई धनंजय कुमार और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Saharsa: Rakesh Roshan, husband of Salkhua block chief Sarita Sangam, arrested for assaulting PRS
सलखुआ प्रखंड प्रमुख के पति राकेश रोशन (आरोपी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के सलखुआ प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सरिता संगम के पति राकेश कुमार रोशन को पुलिस ने बुधवार को उटेशरा गांव से मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस घटना के सिलसिले में हुई है, जिसमें प्रखंड प्रमुख के पति पर पंचायत राज सचिव (पीआरएस) निरंजन कुमार के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 31 मई 2024 को पीआरएस निरंजन कुमार ने सलखुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 मई को प्रमुख पति राकेश रोशन ने उन्हें फोन कर घर पर बुलाया। 30 मई को फिर से फोन कर आने की बात कही। इसके बाद प्रमुख का देवर भी फोन कर के धमकी देने लगा। जब पीआरएस राकेश रोशन से मिलने पहुंचे, तो राकेश ने उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जब निरंजन कुमार ने असमर्थता जताई, तो राकेश ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीआरएस को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सलखुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने प्रखंड प्रमुख सहित पांच लोगों को इस मामले में नामजद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सलखुआ थाने में कांड संख्या 134/24 दर्ज की गई। इसके बाद से पुलिस आरोपी राकेश रोशन की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राकेश रोशन उटेशरा गांव में मौजूद हैं। इसके बाद एसआई धनंजय कुमार और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश रोशन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed