{"_id":"66f9609ae4e90f213a039bde","slug":"saharsa-news-liquor-was-being-smuggled-under-guise-of-fish-seeds-english-liquor-worth-4-lakhs-seized-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में मछली बीज की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, चार लाख की अंग्रेजी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में मछली बीज की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, चार लाख की अंग्रेजी शराब जब्त
Sun, 29 Sep 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:43 PM IST
सार
Saharsa News: सहरसा में पुलिस ने मछली बीज की आड़ में हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस दौरान जब्त वाहन से चार लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
चार लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले के सदर थानाक्षेत्र में एक पिकअप वाहन से मछली बीज की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही चार लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त किया है। यह घटना शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि की है, जब डीआईयू टीम को सूचना मिली कि शहरी क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इसके बाद डीआईयू टीम ने सदर थाना और टीओपी-2 के सहयोग से बसहा चौक के पास एक पिकअप वाहन को रोका।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। लेकिन जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, तो उन्हें उसमें मछली बीज मिला। हालांकि पुलिस को पक्की सूचना थी कि वाहन में शराब है। गहन जांच के दौरान, वाहन के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपी हुई मिली, जबकि ऊपर मछली बीज से भरे बॉक्स रखे गए थे। मछली की गंध के कारण शराब की बू छिपी हुई थी, जिससे तस्करी का यह तरीका अनोखा और चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
जांच के दौरान, पुलिस ने पिकअप से अंग्रेजी ब्रांड के 375 एमएल की 588 बोतलें, 750 एमएल की 149 बोतलें और दूसरे ब्रांड की 375 एमएल की 125 बोतलें जब्त कीं। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। इस नई तस्करी तकनीक की खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन