फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News 70-year-old man injured by bullet dies during treatment police takes action

Saharsa News: गोली से जख्मी 70 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Thu, 12 Sep 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

मंगलवार की देर रात सोए अवस्था में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार कर जख्मी कर दिया था, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
Saharsa News 70-year-old man injured by bullet dies during treatment police takes action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के काश नगर थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत स्थित बिंदटोली गांव में अपराधियों के गोली से जख्मी 70 वर्षीय बुजुर्ग जयंत दुबे की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मालूम हो कि अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात सोए अवस्था में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार कर जख्मी कर दिया था, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि गोली सिर में मारी गयी थी। इस बाबत काश नगर थानाध्यक्ष बिक्की रविदास ने बताया कि इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। बुधवार को परिजन के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। कुछ लोगों पर आशंका जताई गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था कि हथियार बंद अज्ञात एक बदमाश घर के पीछे से आया और नाम पूछने के साथ सिर में पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद काशनगर थाना पुलिस गंभीर रूप से जख्मी को अपने वाहन से इलाज के लिए पीएचसी सोनवर्षा राज लाया था। जहां चिकित्सक द्वारा स्थिति गंभीर देख उसे समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया है। वहां से भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed