{"_id":"66f7d0e5a5bb839c0c0c6da2","slug":"saharsa-crime-son-stabbed-his-father-to-death-to-fulfill-his-wish-family-members-kept-silence-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बेटे ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए चाकू गोद की पिता की हत्या, परिजनों से साधी चुप्पी; गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बेटे ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए चाकू गोद की पिता की हत्या, परिजनों से साधी चुप्पी; गांव में सन्नाटा
Sat, 28 Sep 2024 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:18 PM IST
सार
Saharsa Crime: सहरसा में बेटे ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने भी मामले को दबा दिया और पुलिस को कोई खबर नहीं दी। फिर किसी गांव वाले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के बिहरा थानाक्षेत्र के खोनहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की सुबह घर के दरवाजे पर हुई, जब किसान शिवकुमार यादव (55) को उनके छोटे बेटे ब्रजेश ने निर्ममता से मार डाला। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और गांव में सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन
घटना पर परिजनों ने साधी चुप्पी
घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने आपसी सहमति से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। परिवार के लोग शिवकुमार यादव का शव लेकर खेत की ओर बढ़ गए, लेकिन समय रहते किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बिहरा थाना के सब-इंस्पेक्टर रूपम कुमारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को खेत से जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
नशे का आदी था आरोपी बेटा
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक का छोटा बेटा ब्रजेश नशे का आदी था और उसके व्यवहार को लेकर परिवार पहले से परेशान था। इसी नशे की लत के कारण उसने यह जघन्य अपराध कर डाला।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। साथ ही पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है। बिहरा थाना प्रभारी दयानंद कुमार और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर कैंप किया और स्थिति पर निगरानी रखी।
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटा अगर कपूत हो जाए, तो ऐसी ही नृशंस घटनाओं का सामना करना पड़ता है।