{"_id":"66a78cd7675553268b087d63","slug":"saharsa-crime-missing-youth-was-buried-in-ground-after-murder-now-body-was-found-after-17-days-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पहले युवक की हत्या की गई... फिर जमीन में गाड़ दिया गया, अब 17 दिन बाद शव मिलने पर इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पहले युवक की हत्या की गई... फिर जमीन में गाड़ दिया गया, अब 17 दिन बाद शव मिलने पर इलाके में सनसनी
Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:06 PM IST
सार
Saharsa Crime: सहरसा में 17 दिन बाद लापता युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पहले युवक की हत्या की गई थी, फिर सबूत मिटाने के लिए उसे दफना दिया गया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक मो. जावेद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को 17 दिन से लापता युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर बस्ती निवासी मो. जावेद की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उसके बाद अपराधियों ने उसे जमीन में गाड़ दिया था। हालांकि हत्या का स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मो. जावेद बीते 13 जुलाई से घर से लापता था। उसके बाद परिजनों ने बख्तियारपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसी दौरान 17 दिनों से घर से लापता युवक मो. जावेद की हत्या कर सबूत छिपाने की नीयत से शव को दफन कर दिए जाने की बात सामने आई। हिरासत में लिए गए आरोपी की निशानदेही पर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के पास वृंदावन गाछी से गढ्ढा खोदकर मो. जावेद का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए के सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस हर एक बिंदु पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, शव बरामद होने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। लोग दबी जुबान से पैसे के लेनदेन की भी बात कह रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की जानकारी दे सकती है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन घटना की जानकारी मिलने के बाद से स्तब्ध हैं। उन्हें घटना का कोई कारण समझ ही नहीं आ रहा है। लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन