फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa Crime: Criminals surrounded a young man returning home and shot him dead on spot; LP Railway exam

Bihar News: सहरसा में घर लौटे युवक को घेरकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत; 27 मई को था रेलवे का एग्जाम

Mon, 20 May 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 May 2024 07:05 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में घर लौटे युवक को घेरकर पांच-छह अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का आगामी 27 मई को रेलवे का एग्जाम होने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Saharsa Crime: Criminals surrounded a young man returning home and shot him dead on spot; LP Railway exam
मृतक अभिषेक वर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के सहरसा में बीते रविवार की देर रात तकरीबन डेढ़ बजे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव वार्ड नं 6 की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव वार्ड नं 6 निवासी नरेश कुमार वर्मा के बेटे अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। मृतक अभिषेक वर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभिषेक पढ़ाई के साथ-साथ अपनी गाड़ी चलाकर जीवन यापन करता था। आगामी 27 मई को अभिषेक वर्मा एलपी (रेलवे) की परीक्षा में शामिल होने वाला था। लेकिन रविवार की राज अपराधियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद सभी अपराधी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती देर रात जब अभिषेक गाड़ी चलाकर घर लौटा, उसी दौरान पांच-छह की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर दो गोलियां दाग दीं। एक गोली अभिषेक को सीने में लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक के भाई अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मेरा भाई गाड़ी चलाकर घर वापस आ रहा था। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे घेरकर गोली चला दी। एक गोली मेरे भाई के सीने में लग गई, जिससे मेरे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अभिषेक वर्मा नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व से मृतक के बड़े भाई से कोई विवाद था, वैसे पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed