{"_id":"67b49cfc88eb14d5390dbd20","slug":"saharsa-crime-criminals-entered-house-and-shot-father-and-son-fired-bullets-when-they-resisted-robbery-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: घर में घुसे अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, लूट का विरोध करने पर दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: घर में घुसे अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, लूट का विरोध करने पर दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां
Tue, 18 Feb 2025 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:15 PM IST
सार
Saharsa Crime: पुलिस ने बताया कि अपराधी लूटपाट के इरादे से आए थे या कोई अन्य विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी संभावित कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल पिता और पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले में अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से एक घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा बायपास की है, जहां सोमवार की आधी रात को चार अपराधियों ने घर में घुसकर हमला किया। घटना में गृहस्वामी छोटेलाल यादव और उनके पुत्र सुंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रात के समय घर में घुसे थे चार अपराधी
घायल सुंदर कुमार ने बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। इस पर उसकी बहन ने उसे जगाया। जैसे ही उसने गेट खोला, चार अपराधी जबरन घर में घुस आए और कहा कि जो कुछ भी है, चुपचाप सौंप दो। सुंदर कुमार ने जब विरोध कर हल्ला मचाया तो उसके पिता भी बाहर आ गए। पिता-पुत्र ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, जिससे बाहर खड़े दो अन्य अपराधियों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
पकड़ने की कोशिश करने पर चली गोली
घायल पिता छोटेलाल यादव ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी हल्ला सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनका बेटा सुंदर कुमार चार-पांच बदमाशों से भिड़ रहा था और उसने एक अपराधी को पकड़ रखा था। बाकी अपराधी उसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, तो गोली चला दी गई। एक गोली उनकी जांघ में लगी और दूसरी उनके बेटे के सीने और पेट के बीच में जा लगी।
विज्ञापन
घटना के बाद अपराधी मौके से फरार
गोली मारने के बाद अपराधी तुरंत फरार हो गए। इस दौरान कोई भी सामान लूटा नहीं गया, जिससे संदेह बढ़ गया कि यह सिर्फ लूटपाट का मामला नहीं हो सकता। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अपराधी लूटपाट के इरादे से आए थे या कोई अन्य विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी संभावित कारणों की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।