फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa Crime: Criminals entered house and shot father and son, fired bullets when they resisted robbery

Bihar Crime: घर में घुसे अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, लूट का विरोध करने पर दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 18 Feb 2025 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

Saharsa Crime: पुलिस ने बताया कि अपराधी लूटपाट के इरादे से आए थे या कोई अन्य विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी संभावित कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Saharsa Crime: Criminals entered house and shot father and son, fired bullets when they resisted robbery
अस्पताल में इलाजरत घायल पिता और पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से एक घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा बायपास की है, जहां सोमवार की आधी रात को चार अपराधियों ने घर में घुसकर हमला किया। घटना में गृहस्वामी छोटेलाल यादव और उनके पुत्र सुंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
रात के समय घर में घुसे थे चार अपराधी
घायल सुंदर कुमार ने बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। इस पर उसकी बहन ने उसे जगाया। जैसे ही उसने गेट खोला, चार अपराधी जबरन घर में घुस आए और कहा कि जो कुछ भी है, चुपचाप सौंप दो। सुंदर कुमार ने जब विरोध कर हल्ला मचाया तो उसके पिता भी बाहर आ गए। पिता-पुत्र ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, जिससे बाहर खड़े दो अन्य अपराधियों ने गोली चला दी।
विज्ञापन

 
पकड़ने की कोशिश करने पर चली गोली
घायल पिता छोटेलाल यादव ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी हल्ला सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनका बेटा सुंदर कुमार चार-पांच बदमाशों से भिड़ रहा था और उसने एक अपराधी को पकड़ रखा था। बाकी अपराधी उसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, तो गोली चला दी गई। एक गोली उनकी जांघ में लगी और दूसरी उनके बेटे के सीने और पेट के बीच में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद अपराधी मौके से फरार
गोली मारने के बाद अपराधी तुरंत फरार हो गए। इस दौरान कोई भी सामान लूटा नहीं गया, जिससे संदेह बढ़ गया कि यह सिर्फ लूटपाट का मामला नहीं हो सकता। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अपराधी लूटपाट के इरादे से आए थे या कोई अन्य विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी संभावित कारणों की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed