{"_id":"6789033d1387244e6f0bea0f","slug":"pragati-yatra-cm-nitish-supaul-tour-for-second-time-in-three-months-will-give-gift-of-schemes-worth-300-crores-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pragati Yatra: तीन माह में दूसरी बार सुपौल दौरे पर होंगे CM नीतीश, 300 करोड़ से अधिक के योजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pragati Yatra: तीन माह में दूसरी बार सुपौल दौरे पर होंगे CM नीतीश, 300 करोड़ से अधिक के योजनाओं की देंगे सौगात
Thu, 16 Jan 2025 06:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:31 PM IST
सार
Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार 20 जनवरी को सुपौल में होंगे। जहां चार घंटे 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान 163.845 करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास और 134.227 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व वह 23 अक्तूबर को सुपौल पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में 20 जनवरी को सुपौल में होंगे। इस तरह सीएम का बीते तीन महीने में दूसरी बार सुपौल दौरा होगा। करीब चार घंटे 10 मिनट के सुपौल में निर्धारित कार्यक्रम के दौरान सीएम 163.845 करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास एवं 134.227 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें सबसे बड़ी सौगात वीरपुर हवाई अड्डा होगा, जहां मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा 4.472 करोड़ की लागत से रनवे मरम्मति कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय वेश्म में सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया से साझा की। इस दौरान डीएम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी की सुबह 10:55 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर सुपौल सदर प्रखंड के बकौर पंचायत स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के 72 किलोमीटर स्पर के समीप नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरेगा। जहां से सीएम बकौर पंचायत के वार्ड 5 बिजलपुर पूनर्वास पहुंचेंगे। जहां सीएम का टोला भ्रमण के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, तालाब जीर्णाेद्धार का निरीक्षण और घाट सौंदर्यीकरण का उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद सीएम विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और लाभुकों के बीच योजना लाभ का वितरण करते हुए संवाद भी करेंगे। इसके अतिरिक्त कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बकौर के बाद सीएम का त्रिवेणीगंज, पिपरा और जिला मुख्यालय में कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर बाद 3:05 बजे सीएम पुन: जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज में बायपास, पिपरा में रिंग रोड का करेंगे शिलान्यास
सदर प्रखंड के बकौर में निर्धारित कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम दोपहर 12 बजे त्रिवेणीगंज पहुंचेंगे। जहां बघला नदी के समीप निर्मित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। जहां सीएम त्रिवेणीगंज बाजार के लिए प्रस्तावित बायपास का शिलान्यास एवं निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद सड़क मार्ग से दोपहर 12:20 बजे पिपरा बाजार पहुंचेंगे। यहां सीएम प्रस्तावित बायपास (रिंग रोड) का शिलान्यास और निरीक्षण करेंगे। डीएम ने बताया कि दोनों बायपास अगले 10 वर्ष के ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना है। पिपरा का रिंग रोड दीनापट्टी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को भी बेहतर कनेक्टिविटी देगा।
विज्ञापन
डेयरी का होगा विस्तार, सुपौल को मिलेगा नया टाउन हॉल
डीएम ने बताया कि पिपरा के बाद दोपहर 12:45 बजे सीएम जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचेंगे। जहां डेयरी के विस्तारीकृत संयंत्र का शुभारंभ करेंगे। यहां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा 24.13 करोड़ की लागत से दुग्ध संयंत्र की क्षमता में रोजाना 1 से 2 लाख लीटर क्षमता का विस्तार किया गया है। साथ ही दुग्ध उत्पाद संयंत्र भी लगाए गए हैं। दोपहर 1 बजे सीएम नवनिर्मित टाउन हॉल पहुंचेंगे। जहां टाउन हॉल के उद्घाटन के बाद नवनियुक्त 14 महिला पर्यवेक्षिका, 54 होमगार्ड सहित बाल गृह के संचालन के लिए नवनियुक्त 36 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वहीं जिला से संबंधित विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और नगर परिषद् सुपौल द्वारा किए गए तालाब के जीर्णाेद्धार का अवलोकन करेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में एक घंटे रहेंगे सीएम, करेंगे समीक्षा बैठक
दोपहर 1:20 बजे सीएम टाउन हॉल से जिला अतिथि गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां 35 मिनट विश्राम के बाद पुन: कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे सीएम कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पोखर के जीर्णाेद्धार कार्य के अवलोकन के बाद लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। दिन के 3 बजे सीएम कलेक्ट्रेट से आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हाे जाएंगे।