फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDRF Recovers Body of Contractor's Munshi From Kosi River After 24 Hour Search in Saharsa Bihar

Bihar: कोसी नदी में समा गया परिवार का सहारा! 24 घंटे बाद मिला मुंशी का शव, घाट पर मचा चीख-पुकार

Sun, 24 May 2026 05:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 05:33 PM IST
सार

Bihar: सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबे ठेकेदार के मुंशी कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। वे शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे और तेज बहाव में लापता हो गए थे। रविवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर उनका शव मिला। मृतक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
NDRF Recovers Body of Contractor's Munshi From Kosi River After 24 Hour Search in Saharsa Bihar
मृतक (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। कोसी नदी में बीते शनिवार दोपहर से लापता ठेकेदार के मुंशी का शव रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। नदी से शव बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी उमेश प्रसाद सिंह के 45 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
कौशल किशोर जल संसाधन विभाग के एक ठेकेदार के अधीन मजदूरों के हेड मुंशी के रूप में कार्यरत थे। वे पिछले दो महीनों से महिषी थाना क्षेत्र के महपूरा में रहकर पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बंबू पाइलिंग का काम करवा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वे कोसी नदी में स्नान करने के लिए गए थे, लेकिन पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में लापता हो गए।
विज्ञापन


24 घंटे की मशक्कत के बाद 4 किलोमीटर दूर मिला शव
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। शनिवार को एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने घंटों खोजबीन की, लेकिन तेज बहाव के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद रविवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर दक्षिण दिशा में एनडीआरएफ की टीम ने कौशल किशोर का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे कौशल किशोर
कौशल किशोर अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके वेतन से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। वे अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक की उम्र 8 वर्ष और दूसरे की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के सामने अब घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।


ये भी पढ़ें: शराबी स्कॉर्पियो चालक का कहर! पुलिस गश्ती गाड़ी में मारी टक्कर, ASI समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मामले की जानकारी देते हुए महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने बताया कि कोसी नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed