फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: Transfer and posting of 12 police officers, station heads of 3 police stations on line duty

Bihar News: मधेपुरा में 12 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग, तीन थानों के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 26 Jun 2024 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:58 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा के 12 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई है। इनमें तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर भी किया गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर अपराध नियंत्रण करना है।

विज्ञापन
Madhepura News: Transfer and posting of 12 police officers, station heads of 3 police stations on line duty
समाहरणालय मधेपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर अपराध नियंत्रण को लेकर मधेपुरा के 12 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें तीन थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसे लेकर एसपी संदीप सिंह ने बुधवार को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, मुरलीगंज थानाध्यक्ष मंजू कुमारी, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान और गम्हरिया थानाध्यक्ष विकास कुमार का स्थानांतरण पुलिस केंद्र सिंहेश्वर किया गया है। डीसीबी शाखा के प्रभारी के अजित कुमार को मुरलीगंज थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक सह यातायात थानाध्यक्ष रवि पासवान को ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष, विधि व्यवस्था कोषांग प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता को गम्हरिया थानाध्यक्ष, चरित्र प्रमाण-पत्र शाखा के प्रभारी अमित कुमार को यातायात थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर सत्येंद्र मिश्र को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन

 

Madhepura News: Transfer and posting of 12 police officers, station heads of 3 police stations on line duty
एसपी संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीसीटीएनएन कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को परिचारी पुलिस केंद्र सिंहेश्वर बनाया गया है। हिन्दी शााखा प्रभारी महबूब आलम को साइबर थाना, नफीस कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को लोक शिकायत निवारण कोषांग, जन शिकायत कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। मानवाधिकार और अन्य आयोग के कोषांग प्रभारी अखिलेश्वर कुमार को ईआरएसएस कोषांग और विधि व्यवस्था शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इन लोगों को 24 घंटों के अंदर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन से अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed