फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura Crime: Criminals shot a farmer who had gone to fetch fodder, killed in land dispute

Crime: चारा लाने खेत जा रहे किसान को अपराधियों ने गोलियों से भूना, सिर्फ इस वजह से कर दी हत्या; मचा हड़कंप

Mon, 30 Dec 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

Madhepura Crime: उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Madhepura Crime: Criminals shot a farmer who had gone to fetch fodder, killed in land dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर गंगोरा वार्ड-1 निवासी रामसागर महतो (62) के रूप में हुई है। घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

 
घर से 500 मीटर दूर हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, रामसागर महतो सोमवार सुबह लगभग छह बजे खेत से मवेशी का चारा लाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन घर से लगभग 500 मीटर दूर अपराधियों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। मृतक के बेटे मिथिलेश कुमार ने बताया कि अपराधी पांच-छह की संख्या में थे। उन्होंने रामसागर महतो को पकड़कर उनके सिर, मुंह और पेट पर छह गोलियां मारीं।
विज्ञापन

 
गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
मिथिलेश कुमार ने हत्या के पीछे जमीन विवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले उनके पिता ने मानिक सिंह से 16 कट्ठा जमीन खरीदी थी। लेकिन गांव के ही विद्यानंद मेहता और उनके भाई इस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी पक्ष ने पंचायत के फैसले को अनसुना कर दिया। मिथिलेश ने स्पष्ट आरोप लगाया कि विद्यानंद मेहता और उनके परिवार ने ही उनके पिता की हत्या की साजिश रची।
 
घटनास्थल और पुलिस कार्रवाई
हत्या की खबर मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है, ताकि अपराधियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें। एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 
गांव में दहशत और परिवार का हाल
घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था, लेकिन किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed