{"_id":"66a36d94288e1ca49006f2fd","slug":"kargil-day-tribute-will-be-paid-to-martyr-soldier-raman-jha-in-saharsa-in-evening-war-with-pakistan-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kargil Diwas: पाकिस्तान से युद्ध में शहीद जवान रमन झा को शाम को दी जाएगी श्रद्धांजलि, पिता ने साझा किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Diwas: पाकिस्तान से युद्ध में शहीद जवान रमन झा को शाम को दी जाएगी श्रद्धांजलि, पिता ने साझा किया दर्द
Fri, 26 Jul 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 PM IST
सार
Kargil Day: शहीद रमन झा के पिता फूल झा ने बताया कि जब मेरे बेटे शहीद हुए थे। उस समय हमें भारत सरकार ने काफी कुछ दिया था। शहीद को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिलीं। मुझे भारत सरकार से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन बिहार सरकार से मुझे काफी शिकायत है।
विज्ञापन
शहीद जवान रमन कुमार झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कारगिल दिवस भारत की पाकिस्तान पर विजय के रूप में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में हमारे देश के कई सैनिक शहीद हो गए थे। इस युद्ध में सहरसा जिले के बनगांव निवासी फूल झा के तीन बेटों में से सबसे छोटे बेटे रमन कुमार झा भी एक जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में जिले से आठ किलोमीटर पश्चिम बनगांव में कई संस्थाओं द्वारा शुक्रवार की शाम कलावती उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान स्थित समाधि स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने पर इस दिन को कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद रमन झा के पिता फूल झा ने बताया कि जब मेरे बेटे शहीद हुए थे। उस समय हमें भारत सरकार ने काफी कुछ दिया था। भारत सरकार द्वारा हमें गैस एजेंसी, दिल्ली में मकान और शहीद को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिलीं। मुझे भारत सरकार से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन बिहार सरकार से मुझे काफी शिकायत है। एक सरकारी नौकरी के अलावा मुझे कुछ नहीं मिला। जबकि उस समय के मुख्यमंत्री लालू यादव ने सहरसा में दो कट्ठा जमीन पर शहीद का स्मारक बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन