फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   father killed daughter love affair sister madhepura bihar news police investigation owner killing

बिहार: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या, नदी में फेंका शव; छोटी बहन ने खोला राज

Wed, 14 Oct 2026 08:45 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 08:45 PM IST
सार

मधेपुरा में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता दिनेश कुमार ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर की रात नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। छोटी बेटी की गवाही से राज खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
father killed daughter love affair sister madhepura bihar news police investigation owner killing
घर के आसपास शव का तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मधेपुरा जिले में नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसने 7 अक्टूबर की रात घर में सोई अवस्था में दबिया से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को जूट की बोरी में बांधकर मोटरसाइकिल से बेहरारी के पास नदी में फेंक दिया। वारदात छिपाने के लिए उसने खून से सने बिस्तर और कपड़े भी जला दिए। पुलिस अब तक शव और हत्या में इस्तेमाल की गई दबिया बरामद नहीं कर सकी है।

मामला शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोरराहा गांव का है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि गांव के एक लड़के के साथ बेटी के प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी थी। इससे वह नाराज था। उसे डर था कि बेटी के इस रिश्ते से उसकी इज्जत और प्रतिष्ठा खराब होगी। इसी आक्रोश में उसने हत्या करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक लड़के से छिपकर फोन पर बात करती थी। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में होने लगी तो उसे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उसने बेटी की हत्या की योजना बनाई। 7 अक्टूबर की रात जब बेटी घर में सो रही थी, तब उसने दबिया से उसका गला काट दिया। फिर शव को जूट की बोरी में बांधकर मोटरसाइकिल से बेहरारी के पास नदी में फेंक दिया। उसने हत्या में इस्तेमाल दबिया को भी नदी में फेंकने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

छोटी बेटी ने पिता को हत्या करते देखा
पुलिस के अनुसार, वारदात के समय आरोपी की छोटी बेटी ने उसे अपनी बड़ी बहन की हत्या करते देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर नानी के घर भेज दिया, ताकि घटना की जानकारी किसी को न हो सके। बाद में छोटी बेटी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इस घटना से मां सदमे में आ गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी और उसका इलाज चल रहा था।

गुमशुदगी की शिकायत देकर पुलिस को किया गुमराह
वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने बिस्तर, कपड़े और अपने कपड़े भी जला दिए। जब गांव में घटना को लेकर संदेह बढ़ने लगा तो वह खुद थाने पहुंचा और बेटी के घास काटने जाने के दौरान लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस के अनुसार, इस आवेदन के आधार पर शंकरपुर थाने में 11 अक्टूबर को कांड संख्या 233/2026 दर्ज किया गया था।

डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगा। इसके बाद एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सहायता, गुप्त सूचना और मानवीय आसूचना के आधार पर नाबालिग की मां, छोटी बहन और अन्य लोगों से पूछताछ की।

इसी दौरान छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या उसके पिता ने ही की है। इसके बाद पुलिस ने दिनेश कुमार से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जांच तेज होने पर आरोपी घर से बाहर छिपने लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नदी में शव की तलाश जारी
पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में नाबालिग के शव और हत्या में इस्तेमाल की गई दबिया की तलाश कर रही है। साथ ही, शव को ठिकाने लगाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed